गारंटी है! कितनी भी जू-लीख हों 100% होगा सफाया, सिर्फ 3 चीजों से बनाएं ये देसी नुस्खा

Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share

Lice and Nits Remedy: बालों में एक बार जू लीख हो जाएं, तो इनका सफाया करना बड़ा मुश्किल होता है। अगर आप भी इनसे परेशान हैं तो एक बार ये घरेलू नुस्खा जरूर ट्राई कर के देखें, रिजल्ट हैरान करने वाले मिलेंगे।

गारंटी है! कितनी भी जू-लीख हों 100% होगा सफाया, सिर्फ 3 चीजों से बनाएं ये देसी नुस्खा

बालों में जूएं होना एक आम समस्या है, लेकिन काफी परेशान करनी वाली है। खासतौर से स्कूल जाने वाले बच्चों में बालों में अक्सर जूएं पड़ जाती हैं, जिन्हें निकालना काफी मुश्किल होता है। गर्मियों में तो धूल, पसीना और स्कैल्प की गंदगी के कारण ये समस्या और भी तेजी से बढ़ती है। खुजली, इरीटेशन के अलावा कई बार ये सीरियस इन्फेक्शन का भी रूप ले सकती है, इसलिए समय रहते इनका सफाया करना जरूरी है। मार्केट में लाइस रिमूवल शैंपू और ट्रीटमेंट अवेलेबल तो हैं, लेकिन इनमें काफी खतरनाक केमिकल होते हैं जो बच्चों के लिए सेफ नहीं रहते। ये बालों को भी काफी डैमेज करते हैं। वहीं एक दिक्कत ये भी है कि इनसे जूएं तो निकल जाती हैं, लेकिन लीख (जूओं के अंडे) नहीं साफ होती। आपकी इन सभी प्रॉब्लम्स को दूर करने के लिए हम एक घरेलू नुस्खा लाएं हैं, जो सेफ है और जूओं के साथ-साथ लीख का भी सफाया कर देगा।

इस नुस्खे से एक बार में होगा जू-लीख का खात्मा

बालों में ढेर सारी जूएं और लीख हो गई हैं तो एक बार ये घरेलू नुस्खा जरूर ट्राई करे। ये पूरी तरह नेचुरल है इसलिए बालों और सेहत को भी कोई नुकसान नहीं होगा। वहीं छोटे बच्चों के लिए भी ये सेफ तरीका है। इसके लिए आपको थोड़ा सा नारियल का तेल, 8-10 नीम के पत्ते और 3-4 कपूर की टिकिया इस्तेमाल करनी हैं। ये कपूर वही है जो आप पूजा पाठ में इस्तेमाल करते हैं। आइए अब जानते हैं इस रेमेडी को तैयार कैसे करना है।

नारियल तेल में पकाएं नीम के पत्ते और कपूर

सबसे पहले एक छोटी कटोरी या तड़का पैन में नारियल के तेल को गर्म होने के लिए रखें। जैसे ही तेल गर्म होने लगे उसमें फ्रेश नीम के पत्ते एड करें। आपको नीम के पत्तों को अच्छी तरह फ्राई करना है, जबतक इनका रंग एकदम काला ना हो जाए। अब गैस बंद कर दें और गर्म तेल में ही कपूर की टिकिया डाल दें। जैसे-जैसे तेल ठंडा होगा कपूर की टिकिया इसमें अच्छी तरह मेल्ट हो जाएंगी। अब अपना मिक्सचर पूरी तरह तैयार है।

इस्तेमाल करने का सही तरीका जानें

ये नीम-कपूर वाला मिक्सचर ठंडा हो जाए तो एक कॉटन बॉल की मदद से इसे स्कैल्प में अच्छी तरह अप्लाई कर दें। ध्यान रहे आपके बाल साफ होने चाहिए, ज्यादा गंदगी होने पर ये ठीक से काम नहीं करेगा। बालों की जड़ों में अच्छी तरह से हर जगह आपको इसे लगा लेना है। इसके बाद लगभग एक घंटे के लिए इसे यूं ही लगा रहने दें, फिर किसी भी माइल्ड शैंपू से हेयर वॉश कर लें। इसके बाद आपको जूएं निकालने वाली छोटी कंघी लेनी है और गीले बालों में ही मार लेनी है। इससे आराम से आपकी सारी जू-लीख जड़ से खत्म हो जाएंगी।

(Images Credit- Pinterest, Instagram)

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।