महंगे फेशियल छोड़िए! ग्लोइंग स्किन के लिए ये मसूर दाल क्लीनअप ट्राई करें, डॉ शोभना ने बताया नुस्खा
Masoor Dal Beauty Remedies: आयुर्वेदिक एक्सपर्ट ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए मसूर दाल क्लीनअप का तरीका शेयर किया है। घर में रखी दो-चार चीजों से आप क्लीनअप कर सकती हैं, बिल्कुल पार्लर वाला ग्लो आएगा।
ब्राइट और ग्लोइंग स्किन के लिए हम क्या कुछ नहीं करते। महंगे-महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स से ले कर ट्रीटमेंट्स तक, सब कुछ ट्राई करते हैं। लेकिन फिर भी स्किन से जुड़ी समस्याएं बनी रहती हैं। कभी टैनिंग, कभी पिगमेंटेशन तो कभी अनइवेन स्किन टोन। ऐसे में क्यों ना आप सहरा लें कुछ घरेलू नुस्खों को, जिन्हें सदियों से इस्तेमाल किया जाता रहा है। लाल मसूर दाल इन्हीं में से एक है, जो स्किन को ब्राइट और ग्लोइंग बनाने में मदद करती है। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ शोभना ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए मसूर दाल क्लीनअप का तरीका शेयर किया है। घर में रखी दो-चार चीजों से आप क्लीनअप कर सकती हैं, बिल्कुल पार्लर वाला ग्लो आएगा। आइए जानते हैं-
घर बैठे मसूर दाल क्लीनअप करें
स्किन काफी डल हो गई है और ग्लो गायब होता जा रहा है, तो घर पर ही मसूर दाल क्लीनअप कर सकती हैं। इसके लिए आपको दो चम्मच लाल मसूर दाल, 4-5 चम्मच दूध, 1 चम्मच मुलेठी पाउडर, 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल चाहिए होगा। आइए स्टेप बाय स्टेप जानते हैं, इसे कैसे करना है।
सबसे पहले मसूर दाल स्क्रब बनाएं
- सबसे पहले लाल मसूर दाल को दूध में भिगोकर 20-25 मिनट के लिए रखें। आप चाहें तो इसे रात भर के लिए भी भिगोकर रख सकती हैं, ये एकदम सॉफ्ट हो जाएगी।
- अब मसूर दाल को पीसकर एक दरदरा सा पेस्ट बना लें। ये एक तरह का स्क्रब बनकर तैयार हो जाएगा।
- अब इस मसूर दाल स्क्रब से अपने फेस को 3 से 5 मिनट के लिए स्क्रब करें। ये आपकी डेड स्किन को रिमूव करने में मदद करेगा। साथ ही स्किन टोन भी ब्राइट होगी और इंस्टेंट निखार मिलेगा।
दूसरा स्टेप: होममेड फेसपैक लगाएं
- स्क्रब वॉश करने के बाद आपको एक फेसपैक बनाकर लगानी है। इसके लिए मुल्तानी मिट्टी, मुलेठी पाउडर और गुलाबजल मिलाकर एक पैक तैयार कर लें।
- अगर आपके पास मुलेठी पाउडर नहीं है, तो आप चंदन पाउडर भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
- फेसपैक को अपने चेहरे पर लगाएं और 20-25 मिनट बाद धो लें। इसके बाद फेस पर कोई मॉइश्चराइजर या एलोवेरा जेल अप्लाई कर लें।
क्या-क्या फायदे मिलेंगे?
डॉ शोभना कहती हैं कि ये मसूर दाल क्लीनअप आपके चेहरे को नेचुरली ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। हफ्ते में एक बार आप इसे जरूर ट्राई कर सकती हैं। ये टैनिंग को रिमूव करने में मदद करता है। पिगमेंटेशन को दूर करता है, स्किन टोन को ब्राइट बनाता है और डेड स्किन को रिमूव करता है। महंगे-महंगे फेशियल और स्किन केयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल कर-कर के थक चुकी हैं तो एक बार इसे जरूर ट्राई कर के देखें।

लेखक के बारे में
Anmol Chauhan परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




