धूप से स्किन हो रही है खराब? त्वचा पर पिंक ग्लो पाने के लिए फॉलो करें ये स्किनकेयर सीक्रेट

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

चेहरे पर अगर नेचुरली गुलाबी निखार आ जाता है तो फिर किसी भी तरह के मेकअप की जरूरत नहीं पड़ती है। रोजी ग्लो पाने के लिए यहां बताए स्किन केयर सीक्रेट को अपनाएं, ये धूप से खराब हुई स्किन को भी ठीक करेगा

धूप से स्किन हो रही है खराब? त्वचा पर पिंक ग्लो पाने के लिए फॉलो करें ये स्किनकेयर सीक्रेट

गर्मियों में स्किन से जुड़ी तमाम समस्याएं होती रहती हैं। ऐसे में स्किन पर ग्लो बनाए रखना थोड़ा मुश्किल होता है। स्किन पर पिंक ग्लो न केवल देखने में खूबसूरत लगता है, बल्कि यह आपकी स्किन की अच्छी सेहत का संकेत भी है। जब हम पिंक ग्लो की बात करते हैं, तो इसका मतलब है कि आपकी त्वचा अंदर से हाइड्रेटेड है और आपका ब्लड सर्कुलेशन बेहतरीन है। बल्कि यह स्किन को जवां बनाए रखने में मदद करता है और चेहरे की सुस्ती को दूर करता है। अगर चेहरे पर गुलाबी ग्लो होता है तो फिर मेकअप करने की जरूरत ही नहीं रहती है। अगर आप नेचुरल तरीके से चेहरे पर पिंक ग्लो पाना चाहती तो यहां बताया स्किनकेयर सीक्रेट अपनाएं।

पिंक ग्लो पाने के लिए स्किनकेयर सीक्रेट

1) पहला स्टेप

इस स्टेप के लिए चुकंदर का रस निकाल लें और इस रस में ग्लिसरीन मिलाएं। अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद इसमें एक कॉटन पैड डिप करें और फिर इसे सर्कुलर मोशन में चेहरे पर रब करें। कं से कम एक मिनट तक ऐसा करने के बाद चेहरे के साफ कपड़े से पोंछ लें।

2) दूसरा स्टेप

इस स्टेप के लिए चुकंदर और चावल के आटे को अच्छे से मिलाएं और एक स्क्रब तैयार करें। इसे चेहरे पर 30 से 60 मिनट के लिए लगाएं और फिर अच्छी तरह से मसाज करें। पूरे चेहरे की मालिश करने के बाद चेहरे को साफ करें।

3) तीसरा स्टेप

तीसरे स्टेप में फेस पैक लगाएं। इसके लिए चुकंदर में बेसन, चावल का आटा और दही मिलाएं। अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद एक फेस पैक तैयार करें। इस फेस पैक को लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। अब फेस पैक को भी चेहरे से साफ करें। इंस्टेंट पिंक ग्लो पाने के लिए ये फेस पैक काफी अच्छा है।

टिप

पिंक लिप्स पाने के लिए भी आप चुकंदर का लिप बाम बना सकते हैं। इसके लिए चुकंदर के रस को एक छोटे पैन में धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक वह आधा न रह जाए और गाढ़ा न हो जाए। फिर एक कटोरी में वैसलीन लें। इसमें नारियल का तेल मिलाएं। अब इसे डबल बॉइलर विधि से पिघलाएं। वैसलीन पूरी तरह पिघल जाने के बाद इसमें तैयार किया हुआ चुकंदर का गाढ़ा रस डालें। अगर आपके पास विटामिन-ई का कैप्सूल है, तो उसे काटकर उसका तेल भी इसमें मिला दें। एक डिब्बी में रखें और फिर कुछ देर के लिए फ्रिज में स्टोर करने के लिए रख दें।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।