पैरों को साफ-सुंदर बनाना है? ये 3 चीजें मिलाकर लगा लो, सारा कालापन और मैल दूर हो जाएगा!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

गर्मियों में अगर आपके पैरों की हालत भी खराब हो गई है, तो ये होम रेमेडी जरूर ट्राई करें। सारा कालापन और डेड स्किन रिमूव होना शुरू हो जाएगी। इसके लिए आपको सिर्फ 3 चीजों की जरूरत होगी, जो आपकी रसोई में आसानी से मौजूद हैं।

Tanning Removal From Feet

अपने चेहरे की देखभाल पर तो हम काफी ध्यान देते हैं, लेकिन पैरों को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। फिर एक दिन जब पैरों पर नजर जाती है, तो उनकी हालत बड़ी खराब सी मिलती है। खासकर गर्मियों में तो टैनिंग और धूल-मिट्टी की वजह से पैरों का रंग काफी डल पड़ जाता है। डेड स्किन के कारण पैरों की त्वचा काली और बेजान दिखने लगती है। इसके लिए जरूरी नहीं कि आप पार्लर में जा कर महंगी पेडिक्योर या प्रोडक्ट्स लें, क्योंकि पैरों के लिए घर की सिंपल रेमेडीज भी काफी हैं। आज एक ऐसी ही इफेक्टिव रेमेडी हम आपके साथ साझा कर रहे हैं। लगातार अगर आप 1 हफ्ते तक भी इसे फॉलो कर लें, तो आपको अंतर साफ देखने को मिलेगा। सबसे अच्छी बात है कि आपको सिर्फ 3 चीजें चाहिए, जो आपके घर में ही मौजूद हैं। आइए विस्तार में जानते हैं-

इन 3 चीजों से निखारें अपने पैर

गर्मियों में अगर आपके पैरों पर टैनिंग हो गई है या उनकी स्किन बेजान और डल पड़ने लगी है, तो बस ये 3 चीजों से बनी पैक अपने घर पर तैयार करें। आपको पार्लर में जा कर महंगी पेडिक्योर कराने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए आपको बेसन, हल्दी और थोड़ी सी दही लेनी है। ये तीनों चीजें आसानी से हर घर में मिल जाती हैं और टैनिंग हटाने में काफी ज्यादा इफेक्टिव होती हैं।

पैरों के लिए इस तरह तैयार करें ब्राइटनिंग पैक

सबसे पहले एक बाउल में एक से दो चम्मच बेसन लें। इसमें आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं। फिर दही मिक्स करते हुए एक पैक तैयार कर लें। ये पैक बहुत गाढ़ा भी नहीं होना चाहिए और ना ही पतला। इसे अपने साफ पैरों पर अप्लाई करें। पैरों पर धूल मिट्टी या मॉइश्चराइजर नहीं लगा हुआ होना चाहिए। इसके बाद पैक को लगभग 10 मिनट के लिए ड्राई होने छोड़ दें।

पैरों की मसाज करना है जरूरी

पैक को 10 मिनट रखने के बाद तुरंत ना धोएं। इसे हल्के हाथों से रगड़ते हुए 5-6 मिनट के लिए अच्छी तरह मसाज करें। ताकि सारी डेड स्किन और गंदगी रिमूव हो जाए। इसके बाद पैरों को साफ पानी से वॉश कर लें। फिर कोई भी लोशन, मॉइश्चराइजर या ऑयल लगा लें ताकि पैरों की सॉफ्टनेस बरकरार रहे। मौसम ठंडा है तो आप मोजे भी पहन सकते हैं।

ज्यादा फायदे के लिए ये 1 स्टेप फॉलो करें

अगर आप चाहते हैं कि फायदा और भी जल्दी दिखे तो इस रूटीन में एक स्टेप और शामिल कर सकते हैं। बस पैक लगाने से पहले लगभग 15 मिनट के लिए अपने पैरों की हल्के गुनगुने पानी में भिगोकर रखें। इससे पैरों पर जमी डेड स्किन और गंदगी नर्म हो जाती है, जिससे पैक और भी बेहतर तरीके से काम करती है। इसके अलावा अगर आप पानी में थोड़ा सा नींबू निचोड़ दें, तो स्किन ब्राइटनिंग में काफी हेल्प मिलेगी।

नोट: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेंट पर आधारित है। लाइव हिन्दुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है।

(Images Credit- Instagram, Pinterest)

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।