कुछ ही महीनो में बालों को मोटा, मजबूत और घना बनाने का असरदार घरेलू नुस्खा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बालों की केयर कम करने की वजह से अगर आपके भी बाल पतले होने लगे हैं तो घरेलू नुस्खे आपके काम आ सकते हैं। यहां हम एक ऐसा नुस्खा बता रहे हैं जिसे अपनाकर बालों को मोटा करने में मदद मिलेगी। इस नुस्खे का रिजल्ट 30 दिनों में दिखने लगेगा। 

home remedy to make hair thicker

बालों के पतले होने की कई वजह हो सकती हैं। कॉमन कारणों में बहुत ज्यादा तनाव, टाइट हेयरस्टाइल और केमिकल-युक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल बालों को कमजोर कर सकता है। इस समस्या से निपटने के लिए घरेलू नुस्खे काम आ सकते हैं। यहां हम एक ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बता रहे हैं जिसमें आपको एक लिक्विड हेयर मास्क तैयार करना है। ये मास्क स्कैल्प को पोषण देने में मदद करता है। इसमें प्याज का रस, कैस्टर ऑयल, विटामिन ई और रोजमेरी एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल किया गया है। यह बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है, बालों को हेल्दी तरीके से बढ़ने में मदद करता है और लगातार इस्तेमाल से आपके बालों को घने और चमकदार बनाने का काम भी करता है।

बालों को घना बनाने की रेमेडी के लिए सामग्री

-1 प्याज का रस

-1 छोटा चम्मच कैस्टर ऑयल

-1 विटामिन ई कैप्सूल

- रोजमेरी एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें

कैसे बनाएं

इस नुस्खे को अपनाने के लिए सबसे पहले एक फ्रेश प्याज लें और फिर इसके छिलके को छील लें। अब प्याज को कद्दूकस करें। एक सूती कपड़ा लें और उसमें कद्दूकस की हुई प्याज को डालें। एक पोटली बनाएं और फिर हाथों से इसे अच्छे से ट्विस्ट करते हुए निचोड़ लें। अब इस प्याज के रस में कैस्टर ऑयल, विटामिन ई कैप्सूल और रोजमेरी एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें मिलाएं। अच्छे से मिक्स करने के बाद ये इस्तेमाल करने के लिए तैयार हो जाएगा।

कैसे लगाएं

इस मास्क को आपको अपने स्कैल्प पर लगाना है। इस लिक्विड हेयर मास्क को लगाने के लिए कॉटन बॉल का इस्तेमाल करें। इसके लिए कॉटन बॉल को लिक्विड में डिप करें और फिर स्कैल्प पर लगाएं। 2 से 3 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। इसे 45 मिनट तक लगा रहने दें और फिर माइल्ड शैम्पू से धो लें। इसे लिक्विड हेयर मास्क को हफ्ते में 2 बार दोहराएं।

मास्क के फायदे

- बालों की हेल्दी ग्रोथ में मदद करता है।

- बालों का झड़ना कम करने में मदद करता है।

- बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है।

- स्कैल्प को पोषण देता है।

- बालों को घना, चमकदार और हेल्दी बनाता है।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल आपकी जानकारी के लिए है। साथ ही याद रखें कि हर किसी की स्किन अलग-अलग होती है, इसलिए किसी भी तरह के नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको किसी भी तरह की एलर्जी है, तो किसी नई चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।