Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटीEffective Home remedies to beat skin dryness this winter
स्किन ड्राईनेस को कहें बाय-बाय: त्वचा की नमी बरकरार रखने के सबसे कारगर उपाय

स्किन ड्राईनेस को कहें बाय-बाय: त्वचा की नमी बरकरार रखने के सबसे कारगर उपाय

संक्षेप: सर्दियों में त्वचा रूखी हो जाती है जो असहजता और खुजली का कारण भी बनती है। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे इस समस्या से आपको राहत दिला सकते हैं।

Wed, 15 Oct 2025 05:34 PMShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सर्दियों में स्किन ड्राईनेस एक बहुत कॉमन और मेजर प्रॉब्लम है। रूखेपन के कारण कई बार त्वचा से खून भी निकलने लगता है, ऐसे में त्वचा को सही देखभाल की जरूरत होती है। त्वचा की नमी बरकरार रखने के लिए बाहरी प्रोडक्ट्स के बजाय घरेलू नुस्खे भी आजमा सकते हैं क्योंकि इनके साइड इफेक्ट्स ना के बराबर होते हैं। हांलाकि सबसे पहले स्किन टाइप जानना जरूरी होता है, उसी के अनुसार प्रोडक्ट्स का चुनाव करें।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

स्किन ड्राईनेस के लिए असरदार घरेलू नुस्खे-

  • नहाने के बाद नारियल तेल से मालिश करें। यह त्वचा को गहराई से पोषण देता है और नमी को लॉक करता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी के लिए यह असरदार है।
  • ग्लिसरीन और गुलाब जल का मिश्रण त्वचा को सॉफ्ट बनाता है और नमी भी बनाए रखता है। ग्लिसरीन शरीर से जमा मैल हटाने में भी कारगर है, सोते समय इससे मालिश करके सो जाएं और नहाते समय मसलकर हटा लें।

ये भी पढ़ें:ग्लोइंग स्किन के लिए जया किशोरी क्या लगाती हैं? यहां जानें
  • शहद और मलाई का मिश्रण लगा सकते हैं। यह त्वचा को मॉइस्चराइज करता है और चमक भी प्रदान करता है।
  • बादाम तेल से त्वचा की मालिश करें। यह विटामिन E से भरपूर होता है और त्वचा को भरपूर पोषण भी मिल जाता है। इसे रात को लगाकर सो सकते हैं या फिर नहाने के बाद मालिश कर सकते हैं।

अन्य टिप्स-

  • इसके अलावा त्वचा के रूखेपन से लड़ने के लिए हाइड्रेशन भी बहुत जरूरी है। दिन भर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीने से त्वचा की नमी बनी रहती है।
  • सर्दियों में रूखी त्वचा पर साबुन या फेसवॉश का इस्तेमाल भी सीमित करना चाहिए, यह रूखेपन को बढ़ावा देते हैं।

नोट- यूं तो घरेलू नुस्खों के साइड इफेक्ट्स ना के बराबर होते हैं लेकिन आपकी स्किन सेंसेटिव है या इनमें से किसी भी चीज से एलर्जिक हैं तो पहले स्किन एक्सपर्ट से सलाह जरूर ले लें।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta
चार साल से भी ज्यादा समय से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय शुभांगी गुप्ता लाइव हिंदुस्तान की वेब स्टोरीज टीम का हिस्सा हैं। एंटरटेनमेंट, फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े आर्टिकल लिखने में उनकी रुचि है। इनका उद्देश्य अपने लेखन से पाठकों को बांधे रखना है। लाइव हिंदुस्तान टीम के साथ जुड़ने से पहले ये अमर उजाला में काम कर चुकी हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।