महंगे हेयर कलर छोड़िए! अब घर पर बनाएं काला तेल, सफेद बालों का देसी इलाज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Grey Hair Natural Remedy: बालों को काला और चमकदार बनाए रखने के लिए लोग कई तरह के रंग और प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में घर की कुछ आसान चीजों से तैयार यह घरेलू तेल बालों की देखभाल में मदद कर सकता है।

महंगे हेयर कलर छोड़िए! अब घर पर बनाएं काला तेल, सफेद बालों का देसी इलाज

आजकल कम उम्र में बाल सफेद होना एक आम परेशानी बनती जा रही है। धूल, तनाव, गलत खानपान और केमिकल प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल बालों को कमजोर और बेजान बना सकता है। ऐसे में कई लोग नेचुरल तरीकों की तरफ ध्यान देने लगे हैं। गुड़हल का फूल, प्याज और प्याज के छिलके जैसी चीजें बालों की देखभाल के लिए काफी समय से इस्तेमाल की जा रही हैं। इन चीजों से तैयार घरेलू तेल बालों को पोषण देने और उन्हें ज्यादा चमकदार दिखाने में मदद कर सकता है। खास बात यह है कि इसे घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं। नियमित इस्तेमाल से बाल नरम और स्वस्थ बनेंगे।

काला तेल बनाने के लिए जरूरी चीजें

गुड़हल के फूल

गुड़हल की पत्तियां

प्याज

प्याज के छिलके

नारियल का तेल

काला तेल बनाने का आसान तरीका

  1. सभी चीजों को सुखाएं: सबसे पहले गुड़हल के फूल, पत्तियां, प्याज और प्याज के छिलकों को अच्छी तरह साफ कर लें। अब इन्हें धूप में सुखा लें।
  2. काला होने तक पकाएं: अब इन सभी चीजों को हल्की आंच पर तब तक गर्म करें जब तक इनका रंग गहरा काला ना दिखने लगे।
  3. पीसकर चूर्ण बना लें: ठंडा होने के बाद इन चीजों को पीसकर महीन पाउडर तैयार कर लें।
  4. नारियल तेल में मिलाएं: अब इस चूर्ण को नारियल के तेल में अच्छी तरह मिला लें।
  5. तेल को स्टोर करें: तैयार तेल को साफ शीशी में भरकर रख लें।

बालों में इस तेल को कैसे लगाएं?

  • जड़ों में लगाएं: तेल को बालों की जड़ों और पूरे बालों में हल्के हाथों से लगाएं।
  • हल्की मालिश करें: कुछ मिनट तक सिर की हल्की मालिश करें ताकि तेल अच्छी तरह बालों तक पहुंच सके।
  • कुछ घंटों तक लगा रहने दें: तेल को कुछ घंटों या रातभर बालों में लगा रहने दें। इसके बाद हल्के शैंपू से बाल धो लें।

इस घरेलू तेल से क्या फायदे हो सकते हैं?

  1. गुड़हल और नारियल तेल बालों को नरम और मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
  2. नियमित इस्तेमाल से बालों की चमक बेहतर होती है।
  3. यह तेल बालों का सूखापन कम करने में मददगार है।
  4. तेल लगाने से बाल ज्यादा मुलायम और संभालने में आसान महसूस होते हैं।

तेल लगाते समय किन बातों का ध्यान रखें?

तेल हमेशा साफ बालों में लगाएं और बहुत ज्यादा मात्रा में ना लें। अगर सिर में जलन महसूस हो, तो इस्तेमाल रोक दें। इसके अलावा इनमें से किसी चीज से एलर्जिक हैं या कोई हेयर ट्रीटमेंट ले रहे हैं तो पहले एक्सपर्ट से सलाह ले सकते हैं।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।