चेहरे के काले-भूरे दागों के लिए गुड़-नींबू का नुस्खा, क्या सच में करता है काम?

Mar 17, 2026 01:09 pm ISTShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

चेहरे पर काले और भूरे दाग धूप, पिंपल्स या पिगमेंटेशन के कारण हो सकते हैं। इन्हें कम करने के लिए इन 2 चीजों से बना एक आसान घरेलू नुस्खा आपकी त्वचा को साफ और चमकदार बनाने में मदद कर सकता है। यहां जानें इसके बारे में -

चेहरे के काले-भूरे दागों के लिए गुड़-नींबू का नुस्खा, क्या सच में करता है काम?

चेहरे पर काले और भूरे दाग-धब्बे आजकल एक आम समस्या बन चुके हैं। धूप में ज्यादा रहना, पिंपल्स के निशान, हार्मोनल बदलाव और पिगमेंटेशन जैसी वजहों से त्वचा की रंगत असमान दिखने लगती है। कई लोग इन दागों को हटाने के लिए महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन हर बार केमिकल्स का इस्तेमाल करना जरूरी नहीं होता। कुछ आसान घरेलू उपाय भी त्वचा को साफ और बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। खास बात यह है कि ऐसे उपाय ना सिर्फ किफायती होते हैं, बल्कि इन्हें घर पर आसानी से तैयार भी किया जा सकता है। ऐसा ही एक आसान उपाय है नींबू और गुड़ का इस्तेमाल जो स्किन को हल्के तरीके से एक्सफोलिएट करने में मदद करता है। यहां जानें इसके बारे में सबकुछ -

क्यों फायदेमंद है यह उपाय?

नींबू में विटामिन C होता है, जो त्वचा को साफ करने और दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है। वहीं, गुड़ में हल्के प्राकृतिक कण (ग्रैन्यूल्स) होते हैं, जो स्किन को एक्सफोलिएट करते हैं और डेड स्किन हटाने में मदद करते हैं। इन दोनों का मिश्रण त्वचा को स्मूद और ग्लोइंग बनाने में सहायक हो सकता है।

कैसे बनाएं यह फेस पैक?

  • सबसे पहले एक छोटा टुकड़ा गुड़ लें। ध्यान रखें कि गुड़ साफ और सॉफ्ट हो। अब इसे कद्दूकस (घिस) कर लें या छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें, ताकि यह आसानी से मिक्स हो सके।
  • अब इसमें 4–5 बूंद ताजा नींबू का रस डालें। नींबू ज्यादा ना डालें, क्योंकि इससे स्किन पर जलन हो सकती है।
  • अब गुड़ और नींबू को अच्छी तरह मिलाएं। अगर गुड़ थोड़ा सख्त लग रहा है, तो इसे हाथ या चम्मच से हल्का दबाकर मिक्स करें, ताकि एक स्मूद और हल्का गाढ़ा पेस्ट बन जाए।
  • अगर पेस्ट ज्यादा गाढ़ा लग रहा है, तो आप इसमें 1–2 बूंद पानी डाल सकते हैं जिससे इसे लगाना आसान हो जाएगा।

इस्तेमाल करने का तरीका

  • इस पेस्ट को चेहरे के उन हिस्सों पर लगाएं जहां दाग-धब्बे हैं।
  • इसे 10–15 मिनट तक लगा रहने दें।
  • इसके बाद नॉर्मल पानी से धो लें।
  • इस उपाय को आप हफ्ते में 2–3 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

कब दिखेगा असर?

यह एक घरेलू उपाय है, इसलिए इसका असर धीरे-धीरे दिखाई देता है। नियमित उपयोग से त्वचा साफ, मुलायम और थोड़ी ज्यादा चमकदार दिख सकती है। नींबू और गुड़ से बना यह पेस्ट स्किन को हल्के तरीके से साफ करता है और उसे नेचुरल ग्लो देने में भी मदद करता है।

नोट: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से है। अगर आपकी त्वचा संवेदनशील (Sensitive) है, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें और नींबू लगाने के बाद तुरंत धूप में ना जाएं। इसके अलावा ज्यादा रगड़कर स्क्रब ना करें, इससे त्वचा को नुकसान हो सकता है। इनमें से किसी चीज से एलर्जिक हैं तो इसका उपयोग बंद कर सकते हैं।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।