
ड्राई स्किन से परेशान हो गए हैं तो नेचुरोपैथी डॉक्टर के बताए इस फेस पैक को लगाएं, चेहरा बन जाएगा सॉफ्ट
Face Pack For Dry Skin: सर्दियों में ड्राई स्किन की समस्या ज्यादातर लोगों को परेशान करती है। स्किन को नरिश और मॉइश्चर करने के लिए अलग-अलग क्रीम और मॉइश्चराइजर लगाने से पहले स्किन को अच्छी तरह से हाइड्रेट करें। इस फेस पैक की मदद से स्किन का रूखापन होगा दूर।
सर्दियों में ड्राईनेस की परेशानी हर किसी को होती है। हाथ-पैर से लेकर चेहरे की स्किन बिल्कुल ड्राई और फीकी दिखने लगती है। इस तरह की स्किन पर ढेर सारे मॉइश्चराइजर और ऑयल लगाने का भी कुछ खास असर नहीं होता। क्योंकि स्किन अंदर से ड्राई ही रहती है। ड्राई स्किन को मॉइश्चराइज करने और नरिश करने के लिए अंदर से हाइड्रेट करना जरूरी है। नेचुरोपैथी के डॉक्टर मनोज दास ने खास फेस पैक शेयर किया है। जिसे लगाने से स्किन अंदर से नेचुरली ना केवल मॉइश्चराज होती है बल्कि हाइड्रेट हो जाती है।
स्किन की ड्राईनेस दूर करने के लिए बनाएं फेस पैक
स्किन पर होने वाली ड्राईनेस की वजह से स्किन एल्कलाइन हो जाती है। जिससे की तरह के इंफेक्शन होने का डर रहता है। स्किन की ड्राईनेस को दूर करने के लिए दही का फेस पैक इफेक्टिव होता है। इसे बनाने के लिए दही में ये दो चीजें और मिलाएं।
दही
हल्दी एक चुटकी
एक छोटा जायफल
दही में एक चुटकी हल्दी मिलाएं और साथ ही एक छोटा जायफल लेकर कूटकर महीन कर लें। फिर इसे छानकर दही में मिला लें। तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं। फेस पैक लगाने से पहले फेस को अच्छी तरह से वॉश करके क्लीन कर लें। अब फेस पैक लगाएं और आधे घंटे के लिए छोड़ दें। करीब आधे घंटे बाद नॉर्मल पानी से फेस को साफ कर लें।
दही के फेस पैक से स्किन पर इफेक्ट
दही का फेस पैक स्किन में होने वाली ड्राईनेस दूर करने में मदद करेगा। साथ ही ड्राईनेस की वजह से स्किन पर दिख रहा कालापन, फ्लेकी स्किन भी खत्म होगी। जायफल स्किन पर दिखने वाले कालेपन, झाईयों को खत्म करने में मदद करती है। साथ ही फाइन लाइंस और रिंकल्स भी धीरे-धीरे कम होने लगते है। तो सर्दियों में दही और जायफल का ये फेस पैक स्किन को हाइड्रेट, मॉइश्चराइज करने के साथ ही ग्लोइंग और सॉफ्ट बनाने में भी मदद करेगा।

लेखक के बारे में
Aparajitaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




