बिना मेकअप के सुंदर दिखना है? सिर्फ 40 दिन चाय की जगह पी लें ये ड्रिंक, फर्क साफ दिखेगा!
Summer Glow Tea Challenge: ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ महंगे सिरम या क्रीम लगाना काफी नहीं। असली बदलाव तो अंदर से होता है। इसलिए सिर्फ 40 दिन ये ग्लो ड्रिंक अपनी डाइट में शामिल कर के देखें, रिजल्ट आपको खुश कर देगा।

नेचुरली सुंदर दिखना हर किसी की चाहत होती है। जरा सोचकर देखिए कि बिना मेकअप के ही अगर आपकी स्किन ग्लोइंग और रेडिएंट दिखे तो उससे बेहतर भला क्या होगा। अब आप सोच रही होंगी कि इसके लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स की मदद लगेगी, लेकिन सच कहें तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। एक्सपर्ट्स अक्सर कहते हैं कि ग्लोइंग स्किन का राज आपकी डाइट में छिपा है। अगर आप अच्छा खाने के साथ अपनी डाइट में कुछ चीजें और शामिल कर लें, तो नेचुरली स्किन पर जो निखार आता है वो किसी क्रीम या प्रोडक्ट से पॉसिबल नहीं। आज एक ऐसी ही समर ग्लो टी की रेसिपी हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं। सुबह या शाम की चाय के साथ इसे रिप्लेस कर के देखिए, मात्र 40 दिनों में ही आपको फर्क खुद पता चलेगा।
40 दिनों में ग्लोइंग स्किन के लिए स्पेशल समर ग्लो टी
स्किन पर आप कितना कुछ लगा लें, लेकिन असली ग्लो अंदर से ही आता है। और ये समर ग्लो टी तो इतनी इफेक्टिव है कि सिर्फ 40 दिनों में ही आपको काफी अच्छे रिजल्ट देखने को मिल सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ फ्रेश पुदीने के पत्ते, अदरक का टुकड़ा, दालचीनी का टुकड़ा, नींबू और थोड़ा सा शहद चाहिए। इससे काफी रिफ्रेशिंग और टेस्टी चाय बनकर तैयार होती है, जिसे आप अपनी सुबह या शाम वाली दूध की चाय से रिप्लेस कर सकती हैं। आइए जानते हैं इसे बनाना कैसे है।
समर ग्लो टी बनाने की विधि
एक पैन में 1 बड़ा गिलास पानी लें। इसमें 5-6 फ्रेश पुदीना के पत्ते, अदरक का छोटा टुकड़ा और जरा सा दालचीनी का टुकड़ा डालकर पकने के लिए रख दें। आप दालचीनी का पाउडर भी इस्तेमाल कर सकती हैं। अब इसे 5-7 मिनट के लिए अच्छे से पकने दें, फिर हल्का ठंडा होने पर एक गिलास में डालें। इसमें एक नींबू निचोड़ें और एक चम्मच शहद भी मिला सकती हैं। अगर आपको मीठे से परहेज है तो शहद को स्किप भी कर सकती हैं।
कैसे फायदा करती है ये ड्रिंक?
एक्सपर्ट्स की मानें तो जब शरीर अंदर से हाइड्रेट और हेल्दी होता है, तो चेहरे पर ग्लो साफ नजर आता है। इस टी में नींबू है जो विटामिन सी से भरपूर है, इसके अलावा पुदीना,अदरक और दालचीनी शरीर को नेचुरली डिटॉक्स करने में मदद करते हैं और शहद हेल्दी स्किन रखने में सहायक माना जाता है। हेल्दी डाइट के साथ जब आप इस टी को लगातार 40 दिनों के लिए लेती हैं, तो इससे चेहरा ज्यादा फ्रेश, साफ और ग्लोइंग नजर आता है।
किन बातों का रखें ध्यान- जरूरी सावधानियां
सिर्फ एक ड्रिंक के भरोसे हेल्दी और ग्लोइंग स्किन मुमकिन नहीं है। साथ में अगर आप अच्छी डाइट भी लें और अपना लाइफस्टाइल भी हेल्दी रखें, तो चेहरे पर निखार साफ झलकता है। इसके अलावा बेसिक स्किन केयर करना भी जरूरी है, जिसमें क्लीनिंग, मॉश्चराइजिंग और सनस्क्रीन लगाना शामिल हैं। एक और बात ध्यान रखें कि अगर आपको कोई भी मेडिकल कंडीशन है, तो अपने डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही कोई भी चीज अपनी डाइट में शामिल करें।
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
(Images Credit- Instagram)
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


