चाय-कॉफी की जगह हफ्ते में 3 बार पी लें ये आयुर्वेदिक ड्रिंक, मेकअप की जरूरत नहीं पड़ेगी!

Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share

Glowing Skin Home Remedies: अगर आपको भी ग्लोइंग स्किन चाहिए तो अपनी चाय कॉफी को इस मॉर्निंग ड्रिंक के साथ रिप्लेस कर के देखें। हफ्ते में आपको सिर्फ 3 दिन ये ड्रिंक पीनी है, हेल्थ के साथ-साथ स्किन पर भी काफी पॉजिटिव असर देखने को मिलेगा।

चाय-कॉफी की जगह हफ्ते में 3 बार पी लें ये आयुर्वेदिक ड्रिंक, मेकअप की जरूरत नहीं पड़ेगी!

अगर आपको भी ग्लोइंग स्किन चाहिए तो ये बात दिमाग में बैठा लीजिए कि सिर्फ महंगे प्रोडक्ट्स या स्किनकेयर से काम नहीं चलेगा। साथ में अच्छी डाइट भी काफी मैटर करती है। आपने सुना ही होगा कि आप जैसा खाते हैं, वैसा ही आपकी स्किन पर भी शो होता है। इसलिए काम अंदर से करने की जरूरत है। आज एक ऐसी ही आयुर्वेदिक ड्रिंक हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं, जिसे अगर आप अपने मॉर्निंग रूटीन का हिस्सा बना लें, तो स्किन पर फर्क आपको खुद महसूस होगा। ये एक आयुर्वेदिक ड्रिंक है, जिसमें मौजूद चीजें आपकी बॉडी को डिटॉक्स करने और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करती हैं। जब आपका गट अच्छा रहता है तो स्किन पर ग्लो भी साफ नजर आता है।

ग्लोइंग स्किन के लिए आयुर्वेदिक ड्रिंक

अगर आपको साफ, निखरी और ग्लोइंग स्किन चाहिए तो ये आयुर्वेदिक ड्रिंक अपने मॉर्निंग रूटीन में शामिल करें। इसे बनाने के लिए एक पैन में दो कप पानी लें। इसमें एक दालचीनी का टुकड़ा, 1 हरी इलायची, 5-6 ताजे तुलसी के पत्ते और आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिक्स करें। इसे 10-15 मिनट के लिए उबलने दें, फिर हल्का ठंडा होने पर छान लें और सिप-सिप कर के पीएं।

टिप: आप इस ड्रिंक में 1 चम्मच साबुत धनिया के बीज भी मिला सकते हैं। ये कूलिंग नेचर के होते हैं, जिससे बॉडी ठंडी रहती है।

कैसे फायदेमंद है ये स्किन ग्लो ड्रिंक?

इस ड्रिंक में सभी चीजें ऐसे हैं जो आपकी गट हेल्थ, इम्यूनिटी और पाचन के लिए बहुत अच्छी मानी जाती हैं, जिससे स्किन भी साफ और ग्लोइंग बनी रहती है। तुलसी इम्यूनिटी, श्वसन स्वास्थ्य और मानसिक शांति को सपोर्ट करती है। ये कफ और वात दोष को बैलेंस करने में भी सहायक होती है। वहीं, दालचीनी मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट करती है और पाचन को बेहतर बनाती है। इलायची ब्लोटिंग और सांसों की बदबू को दूर करने में मदद करती है, साथ ही पाचन को स्मूद बनाए रखती है। हल्दी नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है, जो इम्यूनिटी को सपोर्ट करने के साथ-साथ स्किन ग्लो में भी मददगार साबित होती है।

कैसे और कब करना चाहिए सेवन

इस ड्रिंक को आप सुबह उठते ही अपनी चाय या कॉफी की जगह बनाकर पी सकते हैं। रोज-रोज नहीं, आपको इसे हफ्ते में सिर्फ 3 बार पीना है और सुबह खाली पेट ही लेना है। इसे पीने के बाद लगभग आधा घंटे तक कुछ ना खाएं, ताकि ये अच्छे से वर्क कर सके।

किन लोगों को ये ड्रिंक अवॉइड करनी चाहिए?

ये आयुर्वेदिक ड्रिंक वैसे तो सभी के लिए फायदेमंद है लेकिन कुछ हेल्थ कंडीशन और बीमारियां ऐसी हैं, जिनमें इसे अवॉइड करना ही बेहतर होता है। जैसे :

  • प्रेग्नेंसी
  • पित्त बढ़ा हुआ होना / शरीर की गर्मी
  • एसिडिटी या गैस्ट्रिक अल्सर
  • मासिक धर्म में ज्यादा ब्लीडिंग होना
  • मुंह के छाले या जलन
  • पानी की कमी या सूखापन
  • खूब पतला करने की दवाई लेने वाले
  • लो ब्लड शुगर वाले लोग
  • पेट सेंसेटिव होना / एसिड रिफ्लक्स
  • गर्मियों में ज्यादा मात्रा में ये ड्रिंक लेना
  • खाली पेट लेने पर अगर वात बढ़ जाए

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।