धूप में काली पड़ गई हैं स्किन? बेसन में 3 चीजें मिलाकर लगा लें, डॉ उपासना ने बताया 10 मिनट वाला नुस्खा!
Home Remedies For Tanning: धूप की वजह से अगर आपको भी टैनिंग हो गई है, तो डॉ उपासना की बताई हुई ये फेसपैक एक बार जरूर ट्राई करें। 10 मिनट लगाने के बाद ही आपको काफी अच्छे रिजल्ट देखने को मिलेंगे।

गर्मियों के मौसम में टैनिंग होना बड़ी आम समस्या है। धूल-मिट्टी, पसीना और तेज धूप की मार स्किन पर ऐसी पड़ती है कि सारा ग्लो गायब हो जाता है। चेहरा डल पड़ने लगता है और जगह-जगह पिगमेंटेशन और दाग-धब्बे भी दिखाई देने लगते हैं। ऐसे में लोग महंगे डीटैन फेशियल और ट्रीटमेंट्स कराते हैं, वहीं कई प्रोडक्ट्स भी टैनिंग रिमूव करने का दावा करते हैं। ये ना सिर्फ महंगे होते हैं, बल्कि कई बार उतने इफेक्टिव भी नहीं होते। ऐसे में सबसे बेस्ट है कि आप घर की बनी नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करें। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ उपासना वोहरा ने एक ऐसी ही 10 मिनट डीटैन फेस पैक शेयर की है, जो आसानी से आप घर में बना सकते हैं। नेचुरली टैनिंग को रिमूव कर के ग्लोइंग स्किन चाहिए तो इसे जरूर एक बार ट्राई करें।
सिर्फ 10 मिनट में टैनिंग कम करेगी ये फेस पैक
धूप की वजह से अगर आपको भी टैनिंग हो गई है और चेहरे का निखार पूरी तरह खो गया है, तो केमिकल्स छोड़कर एक बार ये घर की बनी फेस पैक जरूर ट्राई कर के देखें। पहली बार में ही काफी अच्छे रिजल्ट मिलते हैं। इसके लिए सारी चीजें आपकी किचन में मौजूद है। जैसे बेसन, हल्दी पाउडर, शहद और थोड़ा सा कच्चा दूध। ये सारे इंग्रेडिएंट्स बरसों से स्किनकेयर के लिए इस्तेमाल होते आ रहे हैं और काफी ज्यादा इफेक्टिव और सेफ हैं।
ऐसे बनाएं नेचुरल डीटैन पैक
टैनिंग रिमूवल फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में दो चम्मच बेसन लें। अब इसमें आधा चम्मच हल्दी पाउडर एड करें। साथ में एक चम्मच शहद और थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाकर एक पेस्ट सा तैयार कर लें। अगर आप धूप में से आए हैं तो फ्रिज से निकला ठंडा-ठंडा दूध आपके झुलसे हुए चेहरे को काफी राहत देने का काम करेगा।
कैसे और कब इस्तेमाल करना है?
ये फेसपैक पूरी तरह नेचुरल है और इसमें मौजूद इंग्रेडिएंट्स भी काफी माइल्ड हैं। ऐसे में आप इसे रोजाना भी इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर हफ्ते में 3-4 बात तो जरूर यूज करें। टैनिंग काफी ज्यादा हो गई है, तो इसके इस्तेमाल से आपको पहली ही बार में काफी फायदा देखने को मिलेगा। आपको बस साफ चेहरे पर ये फेस पैक अप्लाई करनी है, फिर इसे लगभग 10-12 मिनट के लिए छोड़ देना है। इसके बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें और कोई भी मॉइश्चराइजर अप्लाई कर लें।
कैसे फायदा करती है ये पारंपरिक डीटैन फेसपैक?
इस फेसपैक का मेन इंग्रेडिएंट है बेसन, जो स्किन को डीप क्लीन करने में मदद करता है। हल्दी दाग-धब्बे, पिगमेंटेशन और टैनिंग को रिमूव करने में काफी कारगर होती है। वहीं शहद स्किन को मॉइश्चराइज करता है। कच्चा दूध डीप क्लीनिंग के साथ-साथ पोषण देने और स्किन को ब्राइट बनाने में मदद करता है। रेगुलर बेसिस पर अगर आप ये फेसपैक इस्तेमाल करते हैं, तो स्किन काफी ब्राइट, ग्लोइंग और हेल्दी नजर आती है।
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेंट पर आधारित है। लाइव हिन्दुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है।
(Images Credit- Pinterest, Instagram)
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


