
नहीं बंद हो रहा बालों का झड़ना? डॉक्टर बोलीं- हफ्ते में 2 बार शैंपू में मिलाकर लगाएं ये चीजें!
डॉ नवनीत कौर भाटिया बताती हैं कि अगर आपको हेयरफॉल, दोमुंहे बाल, असमय बालों का सफेद होना या बालों की शाइन चली जाना; जैसी कोई भी प्रॉब्लम है तो आप घर पर ही हर्बल शैंपू तैयार कर सकती हैं। ये काफी फायदा करता है।
बालों से जुड़ी समस्याएं काफी कॉमन हो गई हैं। खासतौर से बालों का झड़ना, शाइन गायब होना और दोमुंहे बाल; लगभग हर किसी के लिए परेशानी की वजह हैं। इस सिचुएशन में ज्यादातर लोग महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स में इन्वेस्ट करते हैं, लेकिन उनका भी कोई खास फायदा नहीं दिखता। ऐसे में क्यों ना आप कुछ घरेलू नुस्खे ही ट्राई करें? ये सिर्फ किफायती नहीं होते, बल्कि काफी इफेक्टिव भी होते हैं। नवनीत कौर भाटिया (Dr. cures) ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ऐसी ही एक रेमेडी शेयर की है। इसके लिए बस आपको अपने रेगुलर शैंपू में चायपत्ती और कुछ दो-चार चीजें एड करनी हैं। आइए जानते हैं।
घर पर ही बनाएं अपना हर्बल शैंपू
डॉ नवनीत कौर भाटिया बताती हैं कि अगर आपको हेयरफॉल, दोमुंहे बाल, असमय बालों का सफेद होना या बालों की शाइन चली जाना; जैसी कोई भी प्रॉब्लम है तो आप घर पर ही हर्बल शैंपू तैयार कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले गैस पर एक पैन रखें, उसमें 1 चम्मच चायपत्ती और अपना शैंपू एड करें। इसके बाद लगभग 200 ml पानी मिलाएं। साथ में 1 चम्मच मेथी दाना और 2 चम्मच चावल के दाने, थोड़े से करी पत्ता एड करें और सभी चीजों को एक उबाल आने तक पका लें। अब गैस बंद कर दें।
कैसे और कब इस्तेमाल करना है?
सबसे पहले अपने शैंपू को हल्का गुनगुना होना दें। अब जिस तरह आप रेगुलर शैंपू से अपना हेयरवॉश करती हैं, उसी तरह इस हर्बल शैंपू से अपने बालों को धोएं। इस रेमेडी को हफ्ते में कम से कम दो बार ट्राई जरूर करें। ये हर्बल शैंपू बालों को जेंटली क्लीन करता है और साथ ही डैमेज रिपेयर करने और बालों को सॉफ्ट, शाइनी और सिल्की बनाने का काम करता है।
इस हर्बल शैंपू से क्या फायदे होता है?
इस हर्बल शैंपू में चायपत्ती है, जो बालों में एक शाइन एड करती है और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने की वजह से हेयरफॉल भी कम करती है। इसके अलावा चावल बालों को मजबूती देने, स्मूद बनाने और दोमुंहे बालों की समस्या को खत्म करने में मदद करते हैं। मेथी जड़ों को पोषण देती है, बालों का टूटना कम करती है और हेयर ग्रोथ को प्रोमोट करती है। वहीं करी पत्ता असमय बालों को सफेद होने से बचाते हैं और नई हेयर ग्रोथ को प्रोमोट करते हैं।

लेखक के बारे में
Anmol Chauhanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




