क्या हेलमेट पहनने वालों के बाल ज्यादा झड़ते हैं? कितना सही, कितना गलत?
रोज हेलमेट पहनने वाले कई लोगों के मन में यह सवाल आता है कि कहीं इसकी वजह से बाल झड़ तो नहीं रहे। खासकर गर्मियों में पसीना और स्कैल्प से जुड़ी परेशानियां इस चिंता को और बढ़ा देती हैं। यहां जानें सच -

बाइक या स्कूटी चलाते समय सेफ्टी के लिए हेलमेट पहनना बेहद जरूरी है, लेकिन कई लोगों को लगता है कि रोज हेलमेट पहनने से उनके बाल झड़ने लगते हैं। खासकर गर्मियों में पसीना, चिपचिपापन और स्कैल्प में खुजली की वजह से लोग हेलमेट को हेयर फॉल का कारण मान लेते हैं।
हालांकि, ऐसा मानना सही नहीं है। हेलमेट पहनने और बाल झड़ने का सीधा संबंध नहीं होता। असली समस्या तब शुरू होती है जब हेलमेट गंदा हो, बहुत टाइट हो या लंबे समय तक स्कैल्प में पसीना जमा रहे। इससे स्कैल्प हाइजीन खराब हो सकती है जिससे डैंड्रफ, खुजली और बाल टूटने जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। सही तरीके से हेलमेट पहनने और स्कैल्प की सफाई रखने से इन समस्याओं से काफी हद तक बचा जा सकता है।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, सिर पर किसी चीज को पहनने से आपके बालों के फॉलिकल्स के डीएनए नहीं बदल जाते। हेलमेट लगाने से बाल तभी कमजोर हो सकते हैं जब उसे गलत तरीके से पहना जाए या साफ-सफाई का ध्यान ना रखा जाए।
- हेलमेट सीधे बाल नहीं झाड़ता
सिर्फ हेलमेट पहनने से बाल नहीं झड़ते। हेयर फॉल के पीछे तनाव, खराब डाइट, नींद की कमी, हार्मोनल बदलाव और स्कैल्प प्रॉब्लम जैसी कई वजहें हो सकती हैं।
- ज्यादा पसीना स्कैल्प प्रॉब्लम बढ़ा सकता है
लंबे समय तक हेलमेट पहनने से स्कैल्प पर पसीना जमा हो सकता है। इससे खुजली, चिपचिपापन और डैंड्रफ जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
- गंदा हेलमेट नुकसान पहुंचा सकता है
अगर हेलमेट की अंदर वाली padding गंदी हो, तो उसमें बैक्टीरिया और फंगस पनप सकते हैं। इससे स्कैल्प इंफेक्शन और इरिटेशन की समस्या हो सकती है।
- बहुत टाइट हेलमेट से बाल टूट सकते हैं
बहुत ज्यादा टाइट हेलमेट स्कैल्प पर दबाव डाल सकता है। इससे बाल उलझ सकते हैं और टूटने की समस्या बढ़ सकती है।
- गीले बालों पर हेलमेट पहनना गलत आदत
बाल धोने के तुरंत बाद हेलमेट पहनने से स्कैल्प में नमी फंस सकती है। इससे फंगल इंफेक्शन और स्कैल्प इरिटेशन का खतरा बढ़ सकता है।
- सही साइज का हेलमेट चुनना जरूरी
हमेशा ऐसा हेलमेट चुनें जो आरामदायक हो। बहुत ढीला या ज्यादा टाइट हेलमेट स्कैल्प और बालों दोनों के लिए परेशानी बढ़ा सकता है।
- हेलमेट की सफाई जरूरी है
हेलमेट की अंदर वाली lining को नियमित साफ करना चाहिए। इससे पसीना, धूल और बैक्टीरिया जमा होने से बच सकते हैं।
- स्कैल्प हाइजीन का रखें ध्यान
अगर रोज हेलमेट पहनते हैं, तो बालों और स्कैल्प की सफाई का खास ध्यान रखें। जरूरत के अनुसार माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें।
- कॉटन कैप या स्कार्फ मदद कर सकता है
हेलमेट के अंदर साफ कॉटन स्कार्फ या कैप पहनने से पसीना एब्जॉर्ब करने में मदद मिल सकती है। इससे स्कैल्प ज्यादा कंफर्टेबल महसूस हो सकती है।
कब डॉक्टर से सलाह लें? अगर बहुत ज्यादा हेयर फॉल, खुजली, लालपन या स्कैल्प इंफेक्शन महसूस हो, तो डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेना जरूरी है।
लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaपरिचय एवं अनुभव
शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।
करियर का सफर
लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।
विशेषज्ञता
शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
पुरस्कार
लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


