क्या ज्यादा चाय पीने से होंठ काले हो जाते हैं? जानें 4 आदतें जो वाकई बिगाड़ रही हैं आपके लिप!

Feb 06, 2026 05:14 pm ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share

कई लोगों को लगता है कि रोज चाय पीने से होंठ काले हो जाते हैं लेकिन यह पूरी तरह सही नहीं है। होंठों का रंग बदलना एक दिन में नहीं होता और ना ही इसका अकेला कारण चाय है। चलिए जानते हैं डार्क होठ होने की असली वजह क्या हो सकती है, ताकि इससे बचा जा सके।

क्या ज्यादा चाय पीने से होंठ काले हो जाते हैं? जानें 4 आदतें जो वाकई बिगाड़ रही हैं आपके लिप!

कई लोगों को लगता है कि रोज चाय पीने से होंठ काले हो जाते हैं, लेकिन यह पूरी तरह सही नहीं है। होंठों का रंग बदलना एक दिन में नहीं होता और ना ही इसका अकेला कारण चाय है। असल में होंठ हमारे चेहरे का सबसे नाजुक हिस्सा होते हैं, जिन पर जल्दी असर दिखता है। थोड़ी सी लापरवाही, गलत आदतें और बाहरी नुकसान होंठों को धीरे-धीरे डार्क बना सकते हैं। अगर आप सही वजह समझ लें, तो इसे रोका भी जा सकता है और सुधारा भी जा सकता है। चलिए जानते हैं डार्क होठ होने की असली वजह क्या हो सकती है, ताकि इससे बचा जा सके।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

चाय और होंठों का रंग: मिथक या सच्चाई

सिर्फ चाय पीने से होंठ काले नहीं होते। यह एक आम मिथक है जो बिना सही जानकारी के फैल गया है। हालांकि अगर चाय बहुत ज्यादा गर्म पी जाती है और यह आदत रोज की बन जाए, तब इसका असर दिख सकता है। यानी समस्या चाय नहीं, बल्कि बार-बार होंठों पर पड़ने वाली तेज गर्मी है। यही बात कॉफी या किसी भी बहुत गर्म ड्रिंक पर लागू होती है।

पानी की कमी का होता है असर

जब शरीर में पानी की कमी होती है तो सबसे पहले असर होंठों पर दिखता है। होंठ सूखे और फटे हुए लगने लगते हैं। इससे असली पिग्मेंटेशन ज़्यादा साफ दिखाई देती है और होंठ डार्क लगने लगते हैं। ध्यान रखें, इसकी वजह से होंठो का रंग बदलता नहीं है, बल्कि पहले से मौजूद रंग उभरने लगता है। इसलिए दिनभर सही मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी है।

धूप से भी पहुंचता है नुकसान

हम चेहरे पर तो अक्सर सनस्क्रीन लगा लेते हैं लेकिन होंठों को भूल जाते हैं। लेकिन होंठों की स्किन बहुत पतली होती है और धूप की किरणें इन्हें सीधे नुकसान पहुंचाती हैं। यूवी किरणों की वजह से शरीर ज़्यादा मेलानिन बनाता है, जिससे होंठों पर पिग्मेंटेशन बढ़ती है। इसलिए बाहर निकलते समय लिप बाम या लिप प्रोडक्ट जिनमें सन प्रोटेक्शन हो, उनका इस्तेमाल करना चाहिए।

बहुत गर्म ड्रिंक की आदत

बार-बार बहुत गर्म चाय, कॉफी या कोई भी ड्रिंक पीने से होंठों पर लगातार गर्मी पड़ती है। इस हीट के कारण शरीर खुद को बचाने के लिए ज्यादा मेलानिन बनाता है। धीरे-धीरे यही मेलानिन होंठों को डार्क बना देता है। इसलिए ड्रिंक को थोड़ा ठंडा करके पीने की आदत डालनी चाहिए।

स्मोकिंग का होता है सबसे ज्यादा असर

होंठों के काले होने की सबसे बड़ी वजह स्मोकिंग है। सिगरेट में मौजूद निकोटिन, धुआं और तेज गर्मी होंठों की स्किन को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे पिग्मेंटेशन तेजी से बढ़ती है और होंठ अपना नेचुरल रंग खो देते हैं। अगर होंठों को हेल्दी और गुलाबी रखना है तो इसके लिए स्मोकिंग से दूरी बनाना सबसे जरूरी कदम है।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।