Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटीDoctor Approved Amla Remedy to Control Hair Fall and Premature Greying Naturally
डॉ प्रियंका बोलीं- 2 आंवलों का ऐसे कर लें इस्तेमाल, बालों का झड़ना और सफेद होना बंद हो जाएगा!

डॉ प्रियंका बोलीं- 2 आंवलों का ऐसे कर लें इस्तेमाल, बालों का झड़ना और सफेद होना बंद हो जाएगा!

संक्षेप:

हेयरफॉल, बालों के असमय सफेद होने से परेशान हैं और आपके महंगे शैंपू-तेल भी वर्क नहीं कर रहे हैं, तो ये आंवले वाली सिंपल रेमेडी ट्राई कर के जरूर देखें। रेगुलर इस्तेमाल से आपको फर्क साफ दिखाई देगा।

Fri, 31 Oct 2025 07:51 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आजकल बालों से जुड़ी समस्याएं बड़ी आम हो गई हैं। असमय बालों का सफेद होना, खूब सारा हेयरफॉल, पतले बाल, बालों की ग्रोथ ना होना और भी बहुत कुछ। हर दूसरे इंसान को इनमें से कोई ना कोई इश्यू बना हुआ है। अब एक बार बालों का झड़ना शुरू हो जाए, फिर इनका बंद होना मुश्किल है। फिर चाहे आप अपना शैंपू और तेल बदलें या महंगे हेयर ट्रीटमेंट्स लें, कई बार तो कुछ भी वर्क नहीं करता। अगर आपके साथ ही ऐसा ही कुछ हो रहा है, तो एक सिंपल सी रेमेडी आप फॉलो कर सकते हैं। डॉ प्रियंका त्रिवेदी ने एक पोस्ट के जरिए आंवले से जुड़ा एक देसी नुस्खा शेयर किया है, जो हेयरफॉल समेत बालों के असमय सफेद होने को भी रोकता है। आइए जानते हैं इसे कैसे इस्तेमाल करना है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हेयरफॉल के लिए ऐसे इस्तेमाल करें आंवला

डॉ प्रियंका कहती हैं कि अगर आप बालों के झड़ने से तंग सा चुके हैं या आपके बाल बहुत सफेद हो रहे हैं, तो आंवले से जुड़ा ये नुस्खा ट्राई करें। इसके लिए दो आंवले ले कर उन्हें छोटे-छोटे बारीक टुकड़ों में काट लीजिए। अब नारियल या सरसों का शुद्ध तेल लें और इन आंवले के टुकड़ों को उसमें मिला दें। इसके बाद आपको हल्की आंच पर इस तेल को 2-3 मिनट के लिए गर्म कर लेना है। इसे ठंडा होने दें और छानकर अपने बालों की जड़ों में लगाएं। नियमित रूप से ऐसा करने पर आपको साफ-साफ रिजल्ट देखने को मिलेगा।

शरीर को भीतर से पोषण देना भी है जरूरी

अगर आपको ज्यादा हेयरफॉल, हेयर थिनिंग या सफेद बालों की समस्या हो रही है, तो वजह आपके शरीर में हो रही पोषण की कमी भी हो सकती है। अक्सर प्रोटीन, जिंक, आयरन, जिंक बायोटिन, विटामिन बी 12, ओमेगा थ्री फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में ना मिलने की वजह से भी ये समस्याएं होती हैं। इसके लिए अपनी डाइट को बैलेंस रखें। समस्या ज्यादा बढ़ रही है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें:आयुर्वेदिक हेयर कलर से सफेद बालों को करें काला, बाल भी बनेंगे हेल्दी
ये भी पढ़ें:सर्द हवाओं में भी बाल रहें चमकदार, जानें रवीना टंडन का हेयर केयर सीक्रेट
Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें लिखती हैं। अनमोल नोएडा की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। अनमोल को उपन्यास पढ़ना और कविता लिखना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।