केमिकल वाले फेस वॉश को कहें अलविदा! चेहरा धोने के लिए घर पर बनाएं हर्बल पाउडर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मार्केट में जितने ज्यादा स्किन केयर प्रोडक्ट मिल रहे हैं उतनी ही ज्यादा लोगों का कंफ्यूजन बढ़ता जा रहा है। अगर आप भी इस कंफ्यूजन में रहते हैं कि क्या यूज करें तो आपको यहां हम हर्बल पाउडर बनाने का तरीका बता रहे हैं जो चेहरा धोने के लिए बेस्ट है। 

दिनभर बाहर रहने के बाद चेहरे पर धूल, पसीने और धूप की वजह से बहुत ज्यादा ऑयल या रुखापन आ जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि स्किन पर प्रदूषण के कण जमा हो जाते हैं, जिससे पोर्स बंद हो जाते हैं और स्किन अपनी प्राकृतिक चमक खो देती है। इस चमक को बनाए रखने के लिए लोग तरह-तरह के फेस वॉश और स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। वैसे तो मार्केट में कई तरह के प्रोडक्ट मिलते हैं जो आपकी स्किन टाइप के मुताबिक बेस्ट हो सकते हैं। लेकिन बात जब होममेड चीजों की आती है तो उनका मुकाबला कर पाना मुश्किल है। इसलिए यहां हम आपके लिए फेस वॉश पाउडर बनाने का तरीका लेकर आए हैं जो बिल्कुल हर्बल है। ये चेहरे को साफ करने के लिए बेस्ट है। सीखें कैसे बनता है ये पाउडर-

हर्बल फेस वॉश पाउडर बनाने की सामग्री

1 बड़ा चम्मच लाल मसूर की दाल

1 बड़ा चम्मच ओट्स

4 बादाम

1 बड़ा चम्मच सूखे गुलाब की पंखुड़ियां

1 छोटा चम्मच चंदन पाउडर

1 बड़ा चम्मच चावल का आटा

1 बड़ा चम्मच बेसन

1 छोटा चम्मच मुल्तानी मिट्टी

कैसे बनाएं हर्बल फेस वॉश पाउडर

इसे बनाने के लिए लाल मसूर की दाल, ओट्स, बादाम और गुलाब की पंखुड़ियों को पीसकर बारीक पाउडर बना लें। इसमें चंदन पाउडर, चावल का आटा, बेसन और मुल्तानी मिट्टी मिलाएं। अब इस पाउडर को अच्छी तरह मिलाएं और एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखें।

कैसे लगाएं ये हर्बल फेस वॉश पाउडर

इसे लगाने के लिए 1 से 2 छोटे चम्मच पाउडर लें और उसमें पानी, गुलाब जल, दूध या दही मिलाकर एक स्मूद पेस्ट बना लें। अब गीली स्किन पर इसे लगाएं और 1 से 2 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें, फिर धो लें। इसका इस्तेमाल हफ्ते में 2 से 3 बार कर सकते हैं।

हर्बल फेस वॉश पाउडर के फायदे

- गंदगी को धीरे-धीरे साफ करता है।

- बेजान दिखने वाली त्वचा को चमकदार बनाता है।

- नियमित इस्तेमाल से टैन कम करने में मदद करता है।

- त्वचा को मुलायम और चिकना बनाता है।

- नैचुरल ग्लो के लिए हल्के से एक्सफोलिएट करता है।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल आपकी जानकारी के लिए है। साथ ही याद रखें कि हर किसी की स्किन अलग-अलग होती है, इसलिए किसी भी तरह के नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको किसी भी तरह की एलर्जी है, तो किसी नई चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।