Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटीDIY Rice Water Lip Balm for Soft Pink and Nourished Lips
चावल के पानी से बनाएं नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी और मुलायम

चावल के पानी से बनाएं नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी और मुलायम

संक्षेप:

अगर आप चाहते हैं कि आपके होंठ हमेशा मुलायम, चमकदार और हाइड्रेटेड रहें तो यह आसान DIY लिप बाम आपके लिए परफेक्ट है। यह नेचुरल तरीके से होंठों को पोषण देता है और सर्दियों की रूखापन दूर करता है।

Nov 13, 2025 11:30 am ISTShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

How to Make DIY Rice Water Lip Balm: सर्दियों या बदलते मौसम में होंठों का फटना और रूखापन आम समस्या है। बाजार के लिप बाम भले ही त्वरित असर दिखाएं लेकिन उनमें मौजूद केमिकल्स लंबे समय में नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में घर पर चावल के पानी से बना लिप बाम एक नेचुरल, बजट-फ्रेंडली और असरदार विकल्प है। राइस वाटर में मौजूद एमिनो एसिड और विटामिन्स होंठों को अंदर से मॉइस्चराइज करते हैं। एलोवेरा जेल उन्हें मुलायम और स्मूद बनाता है, जबकि विटामिन E कैप्सूल एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करते हुए डार्कनेस और ड्राईनेस को कम करता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बनाने की विधि

सामग्री: 2 चम्मच चावल का पानी, 1 चम्मच एलोवेरा जेल, 1 विटामिन E कैप्सूल, ½ चम्मच नारियल तेल (वैकल्पिक)

विधि:

  • सबसे पहले चावल को उबालकर उसका पानी निकाल लें और ठंडा होने दें।
  • एक छोटे बाउल में एलोवेरा जेल डालें और उसमें राइस वाटर मिलाएं।
  • अब विटामिन E कैप्सूल को फोड़कर उसमें मिलाएं। (चाहें तो मुलायम टेक्सचर के लिए थोड़ा नारियल तेल भी डालें।)
  • सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर एक कांच की डिब्बी में स्टोर करें।
  • रोज रात को सोने से पहले होंठों पर लगाएं।

ये भी पढ़ें:बाजरा लगाएं चेहरे पर, झुर्रियां और दाग-धब्बे होंगे गायब!

फायदे (Benefits of This Lip Balm)

  • होंठों को डीप मॉइस्चर और स्मूदनेस देता है।
  • डार्कनेस और पिग्मेंटेशन को हल्का करता है।
  • नेचुरल ग्लो और सॉफ्टनेस बनाए रखता है।
  • नियमित इस्तेमाल से होंठों की फटने की समस्या खत्म होती है।

करें ट्राई- राइस वाटर, एलोवेरा जेल और विटामिन E से बना यह होममेड लिप बाम आपके होंठों को नेचुरल पोषण देता है। यह सर्दियों में ड्राईनेस, पिग्मेंटेशन और फटे होंठों की समस्या से राहत दिलाता है जिससे होंठ बनते हैं मुलायम, चमकदार और खूबसूरत। लगाने से पहले पैच टेस्ट कर लें और इनमें से किसी भी चीज से एलर्जिक हैं या सेंसेटिव स्किन है तो एक्सपर्ट से सलाह जरूर ले लें।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta
चार साल से भी ज्यादा समय से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय शुभांगी गुप्ता लाइव हिंदुस्तान की वेब स्टोरीज टीम का हिस्सा हैं। एंटरटेनमेंट, फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े आर्टिकल लिखने में उनकी रुचि है। इनका उद्देश्य अपने लेखन से पाठकों को बांधे रखना है। लाइव हिंदुस्तान टीम के साथ जुड़ने से पहले ये अमर उजाला में काम कर चुकी हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।