फेस पैक लगाते ही खिल उठेगी थकी-डल स्किन, सीखिए कैसे बनाएं और कब लगाएं

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

चिपचिपी वाली गर्मी में स्किन केयर में कुछ नेचुरल चीजों को शामिल किया जा सकता है। आप कद्दू, कॉफी और योगर्ट मिलाकर एक फेस पैक बनाएं और फिर इसे अपनी स्किन की थकावट दूर करने के लिए लगाएं। सीखिए कैसे बनाएं ये फेस पैक।

स्किन की अलग-अलग तरह की समस्याओं से निपटने के लिए सही स्किन केयर बहुत जरूरी है। वैसे तो ग्लो और फ्रेश स्किन पाने के लिए महिलाएं महंगी क्रीम और ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करती हैं, लेकिन कई बार ये क्रीम फायदा करने के बजाय स्किन को नुकसान पहुंचा देती हैं। चिपचिपी वाले इस मौसम में स्किन डल और थकी हुई दिख सकती है। ऐसे में इस तरह की स्किन को सही ट्रीटमेंट की जरूरत होती है। आप सुधरी हुई स्किन के लिए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना शुरू करें। यहां हम कद्दू और कॉफी से बने फेस के बारे में बता रहे हैं। इस फेस पैक को लगाने से स्किन तुरंत फ्रेश महसूस हो सकती है। सीखिए कैसे बनाएं फेस पैक-

कद्दू और कॉफी का फेस पैक बनाने के लिए क्या चाहिए

2 बड़े चम्मच कद्दू की प्यूरी

1 छोटा चम्मच बारीक पिसी हुई कॉफ़ी

1 बड़ा चम्मच सादा ग्रीक योगर्ट

कद्दू और कॉफी का फेस पैक कैसे बनाएं

  1. इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले एक कद्दू का टुकड़ा लें और इसे अच्छे से धो लें। अब इसे पूरी तरह से ब्लेंड कर लें और प्यूरी बना लें।
  2. अब सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर एकसार कर लें। एक स्मूद पेस्ट बनने के बाद इसे चेहरे पर लगाया जा सकता है।

कैसे और कब लगाएं फेस पैक

फेस पैक लगाने के लिए सबसे पहले चेहरे को साफ करें और फिर साफ त्वचा पर इसकी एक पतली परत लगाएं। इसे 10-15 मिनट तक लगा रहने दें और फिर हल्के गुनगुने पानी से धीरे-धीरे धो लें। इस पैक को आप रात के समय में लगा सकते हैं।

फेस पैक में इस्तेमाल चीजों के फायदे

कद्दू की प्यूरी- इसमें बीटा-कैरोटीन और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं। ये स्किन को मुलायम और हाइड्रेटेड महसूस कराने में मदद कर सकती है।

कॉफी- इसमें कैफीन और एंटीऑक्सिडेंट होते हैं। स्किन पर लगाने से पफीनेस कम दिख सकती है। कॉफी के दानों से स्क्रब करने से डेड स्किन निकलने में मदद मिलती है।

सादा ग्रीक योगर्ट- इसमें लैक्टिक एसिड और प्रोटीन होते हैं। लैक्टिक एसिड हल्की एक्सफोलिएशन कर सकता है, जिससे त्वचा कुछ समय के लिए सॉफ्ट और चमकदार लग सकती है।

डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेट पर आधारित है। लाइव हिंदुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्रता पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है। ये आर्टिकल आपकी जानकारी के लिए है। साथ ही याद रखें कि हर किसी की स्किन अलग-अलग होती है, इसलिए किसी भी तरह के नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको किसी भी तरह की एलर्जी है, तो किसी नई चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटीफेस पैक लगाते ही खिल उठेगी थकी-डल स्किन, सीखिए कैसे बनाएं और कब लगाएं