मुलेठी से तैयार करें DIY सीरम, ग्लास स्किन का सपना होगा पूरा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

 ग्लास स्किन पाने के लिए महिलाएं तरह-तरह के फेस पैक और क्रीम का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन अगर आप कुछ घरेलू ट्राई करना चाहते हैं तो मुलेठी का सीरम लगाएं। इस सीरम को बनाना आसान है और स्किन पर इसके रिजल्ट भी अच्छे आते हैं।  

मुलेठी से तैयार करें DIY सीरम, ग्लास स्किन का सपना होगा पूरा

ग्लास स्किन पाने के लिए लोग तरह-तरह के स्किन केयर और ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं। इंडियन स्किन पर ग्लास स्किन का मतलब स्किन को गोरा बनाना नहीं है, बल्कि उसे इतना हेल्दी, हाइड्रेटेड और स्मूद बनाना है कि उसमें प्राकृतिक चमक नजर आए। हर इंडियन स्किन टोन पर ग्लास स्किन जैसी चमक पाई जा सकता है। अगर आप भी ग्लास स्किन घरेलू चीजों से पाना चाहते हैं तो घर पर बने सीरम का इस्तेमाल करें। ये सीरम मुलेठी से तैयार हो जाता है। इसमें उन चीजों का इस्तेमाल किया जाता है जो घर पर आसानी से मिल जाएगी। सीखिए मुलेठी सीरम बनाने का तरीका।

मुलेठी सीरम बनाने के लिए क्या चाहिए

  • मुलेठी की डंडियां
  • नारियल का तेल
  • विटामिन E कैप्सूल
  • एलोवेरा जेल
  • गुलाब जल

कैसे बनाएं मुलेठी सीरम

इस सीरम को बनाने के लिए एक साफ कटोरा लें और उसमें मुलेठी की कुछ डंडियां डालें। फिर इसमें 2 बड़े चम्मच नारियल का तेल डालें। दो विटामिन ई कैप्सूल काटकर उनका तेल इसमें डालें। अब 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल डालें। 1 से 2 बड़े चम्मच गुलाब जल डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं और मुलेठी की डंडियों को मिक्स में घुलने दें। फिर इसे एक साफ डिब्बे में भरकर रखें और रोजाना इस्तेमाल करें। इस सीरम को कांच के एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें।

कैसे इस्तेमाल करें मुलेठी सीरम

मुलेठी स्किन का इस्तेमाल करने के लिए स्किन को साफ कर लें। स्किन साफ करने के लिए अपनी स्किन के मुताबिक फेस वॉश का इस्तेमाल करें और फिर साफ त्वचा पर थोड़ी मात्रा में इस सीरम को लगाएं और स्किम में समा जाने तक हल्के हाथों से मालिश करें। इस सीरम को लगाने के बाद आप फेस मसाज करने वाले टूल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

सीरम इस्तेमाल करने के फायदे

  • त्वचा को हेल्दी ग्लो मिलता है।
  • त्वचा को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।
  • त्वचा को मुलायम और चिकना बनाता है।
  • बेजान दिखने वाली त्वचा को पोषण देता है।
  • चमकदार, ग्लास-स्किन जैसा लुक पाने में मदद करता है।
  • त्वचा साफ और स्मूद दिखती है।
  • स्किन टोन एक समान और हेल्दी दिखती है।
  • चेहरे पर हल्की, शीशे जैसी चमक नजर आती है।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल आपकी जानकारी के लिए है। साथ ही याद रखें कि हर किसी की स्किन अलग-अलग होती है, इसलिए किसी भी तरह के नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको किसी भी तरह की एलर्जी है, तो किसी नई चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।