DIY बॉडी स्क्रब से हट जाएगी डेड स्किन, रक्षाबंधन पर साफ त्वचा पाने के लिए लगाएं

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रक्षाबंधन आने वाला है और अगर त्योहार के आने से पहले आप अपनी स्किन को चमकाना चाहते हैं तो घर पर नेचुरल बॉडी स्क्रब बनाकर तैयार करें। सीखिए इसे बनाने का तरीका और लगाने का तरीका।

मौसम अब धीरे-धीरे बदल रहा है। ऐसे में इम्यूनिटी का ध्यान रखने के साथ स्किन का ख्याल रखना भी बहुत जरूरी है। स्किन केयर की बात आती है तो लोग चेहरे का अच्छे से ख्याल रखते हैं लेकिन जब बात शरीर के बाकी हिस्सों की स्किन को साफ करना हो तो लोग लापरवाही करते हैं। दरअसल स्किन पर ध्यान ना देने की वजह से डेड स्किन जमा होने लगती है और ये एक नैचुरल प्रक्रिया है। जिसे समय-समय पर साफ करना बहुत जरूरी है। ऐसे में घर के बने स्क्रब मददगार साबित हो सकते हैं। यहां सीखिए घर पर बॉडी स्क्रब बनाने का आसान तरीका।

डेड स्किन हटाने वाले होममेड बॉडी स्क्रब को बनाने के लिए क्या चाहिए

-2 बड़े चम्मच चावल का आटा

-2 बड़े चम्मच पिसी हुई चीनी

-1 बड़ा चम्मच ओट्स पाउडर

-आधा बड़ा चम्मच गुलाब पाउडर

-आधा बड़ा चम्मच गुड़हल फूल का पाउडर

-आधा बड़ा चम्मच चुकंदर पाउडर

- ग्लिसरीन की कुछ बूंदें

- दो विटामिन ई कैप्सूल

-दो बूंदें लैवेंडर एसेंशियल ऑयल

- बेबी बॉडी वॉश

डेड स्किन हटाने वाले होममेड बॉडी स्क्रब को कैसे बनाएं

  1. इस स्क्रब को बनाने के लिए सभी ड्राई पाउडर को एक साथ मिलाएं।
  2. फिर इसमें कुछ बूंदे ग्लिसरीन और लैवेंडर एसेंशियल ऑयल की मिलाएं।
  3. अब बेबी बॉडी वॉश को डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें।
  4. स्क्रब जैसी कंसिस्टेंसी आने के बाद इसमें विटामिन ई कैप्सूल को काटकर इसके ऑयल को मिलाएं।
  5. सभी चीजों को बहुत अच्छे से मिलाएं और फिर ये इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाएगा।

डेड स्किन हटाने वाले होममेड बॉडी स्क्रब को कैसे लगाएं

डेड स्किन हटाने वाले स्क्रब को गीली त्वचा पर 2-3 मिनट तक हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें और फिर चेहरे को धो लें। इस स्क्रब को लगाने के बाद स्किन बहुत मुलायम, चिकनी और फ्रेश महसूस होगी।

क्या है स्क्रब के फायदे

चावल का आटा- हल्का एक्सफोलिएशन करके डेड स्किन हटाने में मदद करता है।

पिसी चीनी- ये स्क्रब की तरह काम करती है और त्वचा को स्मूद महसूस करा सकती है।

ओट्स पाउडर- स्किन को मुलायम महसूस कराने में मदद कर सकता है।

ग्लिसरीन और विटामिन ई- नमी बनाए रखने में मदद करती है।

गुलाब पाउडर और लैवेंडर एसेंशियल ऑयल- ये दोनों चीजें खुशबू देती हैं। हालांकि एसेंशियल ऑयल सेंसेटिव स्किन में जलन या एलर्जी कर सकता है।

डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेट पर आधारित है। लाइव हिंदुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्रता पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है। याद रखें कि हर किसी की स्किन अलग-अलग होती है, इसलिए किसी भी तरह के नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको किसी भी तरह की एलर्जी है, तो किसी नई चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटीDIY बॉडी स्क्रब से हट जाएगी डेड स्किन, रक्षाबंधन पर साफ त्वचा पाने के लिए लगाएं