गर्मियों में बालों की देखरेख के लिए दही में मिलाएं यें 3 चीजें, रिजल्ट ऐसा की महंगा स्पा भी होगा फेल!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बालों की देखरेख घर पर करने के लिए घरेलू नुस्खे खूब काम आते हैं। यहां दही के साथ तीन चीजें मिलाकर एक हेयर पैक बनाने का तरीका बता रहे हैं। इस तरीके को अपनाकर बाल सिल्की सॉफ्ट और शाइनी हो जाएंगे।

Make a hair mask with yogurt

हेयर केयर की बात आते ही महिलाएं महंगे शैम्पू और ट्रीटमेंट्स लेना शुरू कर देती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि कुछ आसान नुस्खों से आप मोटे और शाइनी बाल पा सकती हैं। बस इन नुस्खों को अपनाने के लिए थोड़े से समय और हल्की फुल्की मेहनत की जरूरत होती है। आपका थोड़ा समय और मेहनत बालों को एक अलग लुक दे सकती है। यहां हम बालों पर दही मास्क लगाने का तरीका बता रहे हैं। इस मास्क को बनाने के लिए दही के अलावा आपको सिर्फ तीन चीजों की जरूरत होगी। दही बालों को सॉफ्ट बनाने का काम करता है इसलिए अगर आप गर्मियों में फ्रिजी बालों से परेशान हैं तो हफ्ते में दो बार यहां बताए हेयर मास्क को लगाएं।

हेयर मास्क बनाने की विधि

हेयर मास्क बनाने के लिए आंवला, मेथी दाना और कलौंजी को अच्छी तरह से धोकर भिगो दें। फिर अगले दिन इसे छानकर धूप में सुखा लें। अब इन सभी चीजों को अच्छी तरह से पीस लें और एक पाउडर बना लें। फिर इस पाउडर को तवे पर तब तक सेकें जब तक की ये काला न हो जाए। अब इस पाउडर को रात के समय थोड़े पानी में भिगो लें। अगली सुबह इस भीगे हुए पेस्ट को दही में मिलाएं। इस पेस्ट और दही का एक स्मूद पेस्ट बनाकर तैयार करें।

कैसे लगाएं

इस मास्क को लगाने से पहले ध्यान रखें कि आपका स्कैल्प पूरी तरह से साफ हो। अगर साफ नहीं है तो पहले हेयर वॉश करें और फिर बालों में इसे मास्क को सिरों से लेकर स्कैल्प तक में अच्छे से लगाएं। अच्छी तरह से लगाने के बाद बालों का बन बना लें। कुछ देर तक लगा रहने दें और फिर वॉश करें।

कैसे करें वॉश

बालों को हेयर मास्क लगाने के बाद वॉश करने के लिए सबसे पहले साफ पानी से धोएं। फिर एक दिन बाद शैम्पू से बालों को वॉश करें। मास्क लगाने के बाद अगर आप हेयर वॉश कर भी लेते हैं तो भी बालों से एक गंध आ सकती है। इससे महक से बचाव के लिए आप हर्बल शैंम्पू का इस्तेमाल कर सकती हैं।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल आपकी जानकारी के लिए है। साथ ही याद रखें कि हर किसी की स्किन अलग-अलग होती है, इसलिए किसी भी तरह के नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको किसी भी तरह की एलर्जी है, तो किसी नई चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।