पिंपल्स और चिपचिपाहट से राहत, सर्दियों के लिए बेस्ट DIY फेशियल

Jan 08, 2026 02:03 pm ISTShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सर्दियों में ऑयली स्किन की समस्या और बढ़ जाती है। ऐसे में केमिकल प्रोडक्ट्स की बजाय घर पर किया गया DIY फेशियल स्किन को डीप क्लीन करने, ऑयल कंट्रोल करने और नैचुरल ग्लो बनाए रखने में मदद करता है।

पिंपल्स और चिपचिपाहट से राहत, सर्दियों के लिए बेस्ट DIY फेशियल

सर्दियों का मौसम आमतौर पर रूखी त्वचा से जोड़ा जाता है, लेकिन ऑयली स्किन वालों के लिए यह समय भी कम चुनौतीपूर्ण नहीं होता। ठंड में स्किन का नेचुरल बैलेंस बिगड़ जाता है जिससे चेहरे पर चिपचिपाहट, बंद पोर्स और पिंपल्स की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में भारी क्रीम या केमिकल-युक्त फेशियल त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, सर्दियों में ऑयली स्किन को कंट्रोल और पोषण देने के लिए हल्का, नेचुरल और DIY फेशियल सबसे बेहतर विकल्प माना जाता है। घर पर उपलब्ध सामग्री से किया गया सही फेशियल ना सिर्फ एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करता है, बल्कि त्वचा को हेल्दी ग्लो भी देता है।

स्टेप 1: क्लींजिंग

DIY फेशियल की शुरुआत सही क्लींजिंग से होती है। बेसन, गुलाब जल और नींबू की कुछ बूंदें मिलाकर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। यह मिश्रण स्किन से गंदगी हटाने के साथ एक्स्ट्रा ऑयल को भी कंट्रोल करता है।

स्टेप 2: स्टीम

5–7 मिनट की हल्की स्टीम लेने से पोर्स खुलते हैं और स्किन अंदर से साफ होती है। इससे ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स आसानी से निकल जाते हैं।

स्टेप 3: स्क्रबिंग

ओट्स पाउडर और दही से बना स्क्रब सर्दियों में ऑयली स्किन के लिए आदर्श माना जाता है। यह डेड स्किन हटाता है लेकिन स्किन को ड्राई नहीं करता।

स्टेप 4: फेस पैक

मुल्तानी मिट्टी, एलोवेरा जेल और गुलाब जल से बना फेस पैक चेहरे पर 10–12 मिनट तक लगाएं। यह ऑयल कंट्रोल करता है, पोर्स को टाइट करता है और स्किन को ठंडक देता है।

स्टेप 5: टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग

रोज वॉटर या ग्रीन टी से टोनिंग करें और अंत में ऑयल-फ्री जेल मॉइस्चराइजर लगाएं। यह स्किन को हाइड्रेट रखता है और चिपचिपाहट से बचाता है।

नोट: स्किन एक्सपर्ट्स का कहना है कि हफ्ते में एक बार किया गया DIY फेशियल ना सिर्फ स्किन को हेल्दी रखता है, बल्कि सर्दियों में ऑयली स्किन की आम समस्याओं से भी बचाव करता है। यूं तो घरेलू नुस्खों के साइड इफेक्ट्स ना के बराबर होते हैं लेकिन आपकी स्किन सेंसेटिव है या फिर इनमें से किसी भी चीज से एलर्जिक हैं तो पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर ले लें।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;