सिर्फ 1 ही बार में चेहरे को चमका देगा ये नुस्खा, टैनिंग वाली स्किन के लिए बेहतरीन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

तेज धूप में बाहर निकलते ही स्किन काली पड़ने लगती है। इसे साफ करने के लिए और चेहरे को चमकाने के लिए यहां बताए गए नुस्खे को अपनाएं। इस नुस्खे में हम एक फेस पैक बनाने का तरीका बता रहे हैं। जिसे लगाकर आपकी स्किन एक ही बार में चमक जाएगी। सीखिए कैसे बनाएं।

DIY mask to remove tanning in one go

गर्मियों के मौसम में धूप में निकलते ही स्किन टैन हो जाना एक कॉमन समस्या है। धूप में जाकर शरीर के किसी हिस्से पर टैनिंग हो या ना हो चेहरा पर हो ही जाती है। ऐसा तब होता है जब धूप की हानिकारक अल्ट्रा वायलेट किरणें स्किन पर पड़ती हैं तो ये एक से दो दिन के अंदर ही डार्क पड़ने लगती हैं। इसलिए धूप से काली हो चुकी स्किन को साफ करने के लिए किसी लोशन या क्रीम का इस्तेमाल ना करें, बल्कि यहां बताए गए फेस पैक को चेहरे पर लगाएं। नेचुरल चीजों से बने इस फेस पैक से टैनिंग की समस्या एक ही बार में कम दिखने लगेगी और आपको घर पर ही पार्लर जैसा रिजल्ट मिल जाएगा। सीखिए इस फेस पैक को बनाने का तरीका।

फेस पैक बनाने के लिए क्या चाहिए

इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको चाहिए एक चम्मच चावल का आटा, आधा छोटा चम्मच रोस्टेड हल्दी, एक चम्मच बेसन, एक छोटा पैकेट कॉफी, एक चम्मच दही।

फेस पैक बनाने की विधि

इस फेस पैक को बनाने के लिए हल्दी को तवे पर अच्छे से डार्क ब्राउन होने तक भून लें। फिर चावल के आटे में सभी चीजों को बताई गई मात्रा में मिलाएं। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करने के बाद एक स्मूद पेस्ट तैयार होना चाहिए। स्मूद कंसिस्टेंसी वाला फेस मास्क चेहरे पर लगाने के लिए तैयार है।

कैसे करें इस मास्क को यूज

इस मास्क को कम से कम 10 से 15 मिनट के लिए लगाएं। फिर हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए इसे साफ करें। बाद में साफ पानी से चेहरे को धोएं। इस फेस मास्क को हफ्ते में दो बार लगा सकते हैं।

फेस मास्क के फायदे

- टैनिंग होती है कम

- चमक जाएगी स्किन

- रफ स्किन होगी स्मूद

- स्किन होगी डीप क्लीन

- मिलेगा इंस्टेंट फ्रेश ग्लो

-स्किन टोन होगी ईवन

टिप- अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई है तो इस फेस पैक में शहद मिलाएं। शहद प्राकृतिक नमी देता है और ये नमी को बनाए रखता है। यह आपकी स्किन को हाइड्रेटेड और सॉफ्ट बनाए रखने में मदद करता है।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल आपकी जानकारी के लिए है। साथ ही याद रखें कि हर किसी की स्किन अलग-अलग होती है, इसलिए किसी भी तरह के नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको किसी भी तरह की एलर्जी है, तो किसी नई चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।