स्किन केयर के लिए चावल के आटे से बनाएं ब्लीच लड्डू, चेहरा चमकाने के लिए काफी है एक नुस्खा
स्किन केयर के लिए चावल को बेस्ट माना जाता है। इसकी मदद से आप ब्लीच लड्डू बनाकर तैयार कर सकते हैं। धूप से काली हुई स्किन को साफ करने के लिए ये बेस्ट नुस्खा है। यहां सीखिए इसे बनाने का तरीका।
भारत में ग्लास स्किन पाने का ट्रेंड इतना ज्यादा बढ़ गया है कि हर कोई इसे फॉलो कर रहा है। वैसे तो मार्केट में कई ऐसे प्रोडक्ट मिलते हैं जो ग्लास स्किन पाने का दावा करते हैं, लेकिन नेचुरल चीजों से बेहत कुछ नहीं है। इसलिए ग्लास स्किन पाने के लिए चावल का इस्तेमाल बेस्ट माना जाता है। चेहरे की खूबसूरती और निखार पाने के लिए चावल का इस्तेमाल अलग-अलग तरीके से किया जाता है। कुछ लोग चावल के पानी का सीरम बनाते हैं तो कुछ उबले चावलों से फेस पैक बनाते हैं। अगर आप भी घरेलू चीजों से स्किन केयर करना चाहते हैं तो चावल से ब्लीचिंग लड्डू बनाएं जो स्किन केयर में काम आएगें। ये ब्लीचिंग लड्डू आपको टैनिंग से छुटकारा दिला सकते हैं और बेजान स्किन को ठीक करने का काम करते हैं। इस आर्टिकल में सीखिए चावल से ब्लीचिंग लड्डू बनाने का तरीका।
कैसे बनाए जाते हैं ये ब्लीच वाले लड्डू
इन्हें बनाने के लिए आपको जरूरत है चावल के आटे, शहद और दूध की। इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में चावल का आटा लें और उसमें शहद और दूध मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं और इसका गोला बना लें। इसे बिल्कुल रोटी के आटे की तरह बनाना है। बॉल बनने के बाद ये इस्तेमाल करने के लिए तैयार हो जाएगा। इसे इस्तेमाल करने के लिए चेहरे को पानी से साफ कर लें और फिर इससे पूरे चेहरे पर हल्के हाथों से मलते हुए फैला लें। अच्छीतरह से पूरे चेहरे की मालिश करने के बाद चेहरे को पानी से धो लें। हफ्ते में 1-2 बार इनका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने के बाद चेहरा ज्यादा साफ और ज्यादा चमकदार लगता है।
फायदेमंद हैं चावल के लड्डू
बेजान या धूप से काली हुई स्किन को साफ करने के लिए ये चावल के आटे से बने लड्डू सबसे बेस्ट हैं। ये स्किन को धीरे-धीरे एक्सफोलिएट और पोषण देते हैं, जिससे स्किन फ्रेश, मुलायम और चमकदार दिखती है। इसके कुछ और फायदे भी हैं-
- बेजान त्वचा को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
- डेड स्किन सेल्स को धीरे-धीरे हटाते हैं।
- त्वचा को मुलायम और स्मूद बनाते हैं।
- तुरंत हेल्दी दिखने वाली चमक देते हैं।
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल आपकी जानकारी के लिए है। साथ ही याद रखें कि हर किसी की स्किन अलग-अलग होती है, इसलिए किसी भी तरह के नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको किसी भी तरह की एलर्जी है, तो किसी नई चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।


