महंगे फेसवॉश को कहें अलविदा! 10 रुपये के चावल और कच्चे दूध से बना ये देसी साबुन देगा सॉफ्ट-ग्लोइंग स्किन
बाजार के महंगे और केमिकल वाले फेसवॉश-साबुन लगाकर परेशान हो चुके हैं, तो अब घर पर मनपसंद चीजों से साबुन बनाकर लगाएं। आज हम आपको चावल-दूध से बना साबुन बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। ये साबुन स्किन को सॉफ्ट-ग्लोइंग बनाने में मदद करेगा।

बाजार में केमिकल और कलरफुल साबुन मिलते हैं, जो स्किन के लिए बेहद खराब माने जाते हैं। यही कारण है कि अब लोग साबुन का इस्तेमाल करना लगभग बंद कर चुके हैं। चेहरे के लिए लोग सिर्फ फेस वॉश पर भरोसा करते हैं। फेस वॉश भी केमिकल वाले होते हैं, ऐसे में कई बार इनसे भी स्किन को नुकसान पहुंचता है। अगर आप बाजार वाले केमिकल युक्त साबुन-फेस वॉश को नहीं लगाना चाहते हैं, तो घर पर आसान तरीके से साबुन तैयार करें, जो बिल्कुल नेचुरल चीजों से बना होगा और चेहरे की रंगत सुधारने में मदद करेगा। चलिए आपको बताते हैं घर पर साबुन बनाने के आसान स्टेप्स-
साबुन बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए
1 आलू, 1 चम्मच कच्चा दूध, 4 चम्मच चावल, आधा चम्मच एलोवेरा जेल, आधा चम्मच बादाम का तेल, 2 विटामिन ई कैप्सूल, साबुन बेस 60-70 ग्राम।
बनाने का तरीका क्या है
सबसे पहले आपको चावल को धोकर कपड़े पर सूखने के लिए डाल देना है। जब तक चावल सूख रहे हैं, तब तक आप आलू को छीलकर उसका रस निकाल लें। आलू के रस के साथ 1 चम्मच कच्चा दूध, एलोवेरा जेल का पल्प, बादाम का तेल, विटामिन ई कैप्सूल मिक्स करके रख लें। चावल सूख गए हो, तो उन्हें मिक्सी में पीसकर ग्राइंड कर लें। चावल का महीन पाउडर तैयार करना है। अब चावल के पाउडर के साथ आलू के रस में मिली सभी चीजों को एक बार और पीस लें। साबुन बनाने के लिए आपकी नेचुरल चीजें रेडी हो चुकी हैं।
अब बाजार में साबुन का बेस मिल जाता है या ऑनलाइन मंगवा सकते हैं। कढ़ाही गैस पर चढ़ाएं और उसमें पानी भरकर रखें। स्टील का भगोना इसमें रखें और इसी में साबुन का बेस आपको रखकर पिघलाना है। मीडियम फ्लेम पर 4-5 मिनट में पूरा बेस पिघल जाएगा और फिर इसमें साबुन के लिए तैयार सभी चीजों को एक साथ मिलाएं और कुछ देर चलाकर गैस बंद करें।
साबुन सेट करें
अब साबुन वाले मोल्ड या फिर किसी स्टील या प्लास्टिक की कटोरी में उसे सेट होने के लिए रखें। आप साबुन को जमाने के लिए किसी भी छोटी चीज का इस्तेमाल कर सकते हैं। बस ध्यान रखें साबुन छोटा बनाएं, जिससे ये जल्दी खत्म हो। इसमें कोई केमिकल नहीं डाला है, तो इसके खराब होने की संभावना जल्दी होती है। बस फ्रिजर में आधे-1 घंटे रखकर छोड़ दीजिए आपका साबुन बनकर तैयार हो जाएगा।
इस्तेमाल कैसे करें
अब इस केमिकल फ्री साबुन से आप फेस क्लीन करें। आप इसे दिन में 2 बार लगा सकते हैं, इससे त्वचा सॉफ्ट और ग्लोइंग बनी रहेगी। इस साबुन को लंबे समय तक बनाकर ना रखें, खराब होने पर फायदा नहीं करेगा। साथ ही आपकी स्किन को जो भी चीज सूट करती हो वही साबुन बनाते वक्त डालें।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


