सिर्फ ₹10 में चाहिए निखार? 3 चीजों से बना लें ये फेसवॉश, चेहरे का कालापन दूर होगा!
DIY Skin Brightening Face Wash: अगर आपकी स्किन का ग्लो भी चला गया है, तो एक बार केमिकल वाले फेसवॉश की जगह इसे ट्राई करें। सिर्फ 3 चीजों से बन जाता है और पहली बार में ही इसके इतने अच्छे रिजल्ट मिलते हैं कि आप खुद हैरान हो जाएंगे।

ग्लोइंग और ब्राइट स्किन भला किसे नहीं चाहिए। आजकल तो कोरियन ग्लास स्किन का ट्रेंड भी चल पड़ा है, जिसके लिए महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स मार्केट में आ गए हैं। एक तो ये बजट से बाहर होते हैं, फिर इनमें मौजूद केमिकल्स कई बार स्किन को डैमेज ज्यादा कर देते हैं। ऐसे में सबसे बेस्ट है घर की बनी नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना। आज एक ऐसा ही फेसवॉश बनाने का तरीका हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं। इसे आप 10 रुपए से कम में बनाकर तैयार कर सकते हैं और इसके रिजल्ट इतने चौंका देने वाले हैं कि पहली ही बार में आपको फर्क साफ दिखेगा। टैनिंग, डेड स्किन या पिगमेंटेशन की वजह से चेहरे पर कालापन दिखने लगा है, तो ये उन्हें रिमूव कर के आपकी टोन को लाइट बनाने का काम करता है। आइए इसे बनाने का तरीका और फायदे जानते हैं।
सिर्फ 3 चीजों से बनाएं स्किन ब्राइटनिंग फेसवॉश
स्किन को ब्राइट और बेदाग बनाना है, तो अपने केमिकल वाले फेसवॉश की जगह कुछ दिन ये नेचुरल होममेड फेसवॉश ट्राई कर के देखें। इसे बनाने में मुश्किल से आपके 10 रुपए खर्च होंगे और लगभग सारा सामान आपके घर में ही मौजूद होगा। आपको बस 1 आलू, आधा टमाटर और थोड़ी सी घर की दही चाहिए होगी और आपका ग्लास स्किन क्लींजर बनकर तैयार हो जाएगा। आइए जानते हैं कैसे बनाना है।
केमिकल वाले फेसवॉश की जगह बनाएं ये नेचुरल क्लींजर
इस नेचुरल फेसवॉश को बनाने के लिए सुबह उठते ही सबसे पहले एक आलू और टमाटर को अच्छे से धो कर साफ कर लें। अब आधा आलू और आधा टमाटर काट लें और मिक्सर में ग्राइंड कर के पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में आपको थोड़ी सी ताजी दही एड करनी है और दोनों को मिक्स कर के एक पेस्ट बना लेना है। बस आपका क्लींजर बनकर तैयार है। इसे आप डेली फ्रेश बनाकर तैयार कर सकते हैं।
जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
जिस तरह आप नॉर्मल फेसवॉश यूज करते हैं, इसे भी ठीक वैसे ही करना है। सबसे पहले पानी से चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें, फिर इस DIY फेसवॉश को चेहरे पर अप्लाई करें और 1 मिनट तक अच्छी तरह मसाज करें। अब चाहें तो चेहरा तुरंत धो लें या अगर आपके पास समय है तो 10 मिनट के लिए लगा रहने दें। अब साफ पानी से फेस को वॉश कर लें।
क्या-क्या फायदे मिलेंगे?
इस फेसवॉश को यूज करने के पहले ही दिन आपको अपने फेस पर फर्क जरूर दिखेगा। ये स्किन को जेंटली एक्सफोलिएट करता है और एक इंस्टेंट ग्लो देता है। अगर आपके चेहरे पर ओपन पोर्स, पिगमेंटेशन, अनइवेन स्किन टोन या डलनेस जैसी कोई भी समस्या है तो इसके रेगुलर यूज से आपको काफी अच्छे रिजल्ट मिलेंगे।
ये सावधानी रखना जरूरी है
वैसे तो ये फेसवॉश पूरी तरह नेचुरल है, लेकिन जरूरी नहीं हर स्किन टाइप को सूट हो। खासकर अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है तो पहले पैच टेस्ट करना सही रहता है। अगर किसी तरह की खुजली, जलन या रेडनेस हो तो इसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर देना चाहिए।
(Images Credit- Pinterest, Instagram)
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


