डायटीशियन की मम्मी ने बताया हेयर ऑयल बनाने का तरीका, 20 सालों से खुद कर रही हैं यूज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बालों को मजबूत बनाए रखने के लिए आयुर्वेद में हेयर ऑयल का इस्तेमाल जरूरी बताया गया है। डायटीशियन श्वेता ने अपनी मम्मी की बताई हेयर ऑयल रेसिपी को शेयर किया है जिसे वह 20 सालों यूज कर रही हैं। 

बाल अगर सुंदर होते हैं तो लुक काफी हद तक इंहेंस हो जाता है। अच्छे बाल पाने के लिए ना सिर्फ महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल जरूरी है बल्कि कुछ नेचुरल चीजें भी मददगार साबित हो सकती हैं। इंस्टाग्राम पर डायटीशियन श्वेता जे पंचाल ने अपना मां की हेयर ऑयर रेसिपी को शेयर किया है। जिसे लगाकर बालों की सुंदरता काफी हद तक बढ़ सकती है। यहां सीखिए घर पर नेचुरल तेल बनाने का तरीका जिसे श्वेता की मम्मी पिठले 20 सालों से लगा रही हैं।

घर पर हेयर ऑयल बनाने के लिए क्या चाहिए

-50 ग्राम आंवला पाउडर

-500 ग्राम कद्दूकस की हुई लौकी

-1 लीटर कोल्ड-प्रेस्ड नारियल तेल

-3 मुट्ठी मीठा कढ़ी पत्ता

-3 मुट्ठी कड़वा नीम

-150 ग्राम कलौंजी

-150 ग्राम मेथी दाना

-2 बड़े चम्मच अलसी के बीज

-200 ग्राम सूखे गुलाब की पंखुड़ियां

-5 से 7 गुड़हल के फूल

-250 ग्राम कैस्टर ऑयल

-कपूर

-1 मलमल का कपड़ा

हेयर ऑयल कैसे बनाएं

स्टेप 1- इस स्टेप में सबसे पहले 500 ग्राम लौकी को 50 ग्राम आंवला पाउडर मिलाएं। अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद इनकी छोटी-छोटी गोलियां बनाएं और 2 दिन तक धूप में सुखाएं।

स्टेप 2- अब 1 लीटर कोल्ड-प्रेस्ड नारियल तेल में 3 मुट्ठी कढ़ी पत्ता, 3 मुट्ठी नीम, 150 ग्राम कलौंजी, 150 ग्राम मेथी दाना, 2 बड़े चम्मच अलसी के बीज, 200 ग्राम सूखे गुलाब की पंखुड़ियां, 5 से 7 गुड़हल के फूल को 24 घंटे के लिए भिगो दें।

स्टेप 3- अब धूप में सूखी आंवला-लौकी की गोलियों को भीगे हुए तेल में मिला दें। अब बिल्कुल धीमी आंच पर इस तेल को 20 मिनट तक गर्म करें और लगातार चलाते रहें। ध्यान रहे की इसे पकाने के लिए तेज आंच का इस्तेमाल ना करें।

स्टेप 4- मिक्स में 250 ग्राम कैस्टर ऑयल मिलाएं।

स्टेप 5- अब तेल को पूरी तरह ठंडा होने दें और उसके बाद ही इसमें कपूर मिलाएं। बस इस बात का ध्यान रखें कि तेल पूरी तरह से ठंडा हो क्योंकि अगर आप गर्म तेल में कपूर मिलाएंगे तो वह तुरंत उड़ जाएगा और उसके सारे फायदे खत्म हो जाएंगे।

स्टेप 6- पूरी तरह से ठंडे तेल को मलमल के कपड़े की मदद से छान लें और एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें।

बालों में हेयर ऑयल लगाने का सही तरीका

-बालों में तेल लगाने के लिए इसे हल्का गुनगुना कर लें।

-बालों को कंघी करके सुलझा लें।

-फिर उंगलियों के पोरों से स्कैल्प पर थोड़ा-थोड़ा तेल लगाएं।

-5 से 10 मिनट तक हल्के हाथ से मसाज करें।

-बचा हुआ तेल बालों की लंबाई और सिरों पर लगाएं।

-तेल को 1 से 2 घंटे लगा रहने दें, फिर शैम्पू कर लें।

-हफ्ते में 1 से 2 बार तेल लगाएं।

डिस्क्लेमर- यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेट पर आधारित है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटीडायटीशियन की मम्मी ने बताया हेयर ऑयल बनाने का तरीका, 20 सालों से कर रही हैं यूज