Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटीdhurandhar sara arjun simple beauty secret reveals for glowing glass skin
'धुरंधर' की हीरोइन सारा अर्जुन की ग्लास स्किन का राज है ये घरेलू नुस्खा, घर पर आसानी से कर सकती हैं आप भी

'धुरंधर' की हीरोइन सारा अर्जुन की ग्लास स्किन का राज है ये घरेलू नुस्खा, घर पर आसानी से कर सकती हैं आप भी

संक्षेप:

धुरंधर की एक्ट्रेस सारा अर्जुन की दमदार एक्टिंग के लोग कायल हो चुके हैं और अब उनकी खूबसूरती का राज भी जानने के लिए बेताब रहते हैं। सारा अर्जुन अपने स्किन केयर को काफी सिंपल रखती हैं, चलिए उनका रूटीन बताते हैं।

Dec 15, 2025 01:04 pm ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। फिल्म के हर स्टार कास्ट की जमकर तारीफ की जा रही है और खासतौर पर एक्ट्रेस सारा अर्जुन की। सारा अर्जुन ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपना करियर शुरू किया था और आज वह बड़े सुपरस्टार्स संग काम कर अपना नाम बना रही हैं। सारा अर्जुन ने क्लिनिक प्लस के विज्ञापन के जरिए हर घर में अपनी अलग पहचान बनाई थी। आज भी उनके बाल लंबे और शाइनी बने हुए हैं, साथ ही उनकी चमकदार त्वचा का राज भी कई फैंस कमेंट्स में पूछ चुके हैं। चलिए आज आपको सारा अर्जुन के सीक्रेट ब्यूटी डिटेल्स बताते हैं। वह स्किन केयर के लिए क्या रूटीन अपनाती हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सीटीएम फॉर्मूला

सारा अर्जुन सुबह उठते ही सीटीएम फॉर्मूला स्किन केयर में अपनाती हैं। इसमें आपको सबसे पहले क्लीनिंग (फेस वॉश) फिर टोनिंग और इसके बाद आखिरी स्टेप में मॉइश्चराइजर लगाना होता है। इस तरह से आपकी स्किन साफ हो जाती है और इसे नमी भी फौरन मिल जाती है।

फेस मास्क

सारा अर्जुन हफ्ते में 1 बार घरेलू फेस मास्क का इस्तेमाल जरूरी करती हैं। इसमें वह शहद-केला को मैश करके चेहरे पर लगाती हैं। इससे स्किन पोर्स खुलते हैं और चेहरे पर निखार बना रहता है। केले में विटामिन, नेचुरल ऑयल होता है, तो वही शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। दोनों का फेस मास्क चेहरे की टैनिंग हटा देता है।

ग्लिसरीन-नींबू

सारा सर्दियों में रात को सोने से पहले ग्लिसरीन-नींबू का मिक्सचर अपने फेस पर लगाकर मसाज करती हैं। इससे उनकी स्किन ड्राईनेस से बचती है और सर्द हवाओं से फटती भी नहीं है। ग्लिसरीन में नमी देने वाले तत्व होते हैं और नींबू विटामिन सी से युक्त होता है, इससे स्किन को डीप मॉइश्चर मिलता है।

कम मेकअप

सारा अर्जुन का कहना है कि हमेशा कम मेकअप करें। ज्यादा या हैवी मेकअप आपके स्किन पोर्स को बंद कर देता है। फिर चेहरे पर पिंपल्स, रिंकल्स की समस्या पैदा होने लगती है। बाहर जाने से पहले सनस्क्रीन लगाना बिल्कुल न भूलें। इससे आपकी स्किन धूप से भी बची रहेगी।

पानी खूब पिएं

त्वचा को ग्लोइंग, बेदाग रखना है, तो पानी पीने की मात्रा बढ़ा दें। पानी पीने से शरीर के साथ त्वचा भी हाइड्रेट रहती है। सारा हमेशा अपनी पानी की बोतल कैरी करती हैं। सारा घर का बना खाना ही खाती हैं और हेल्दी डायट लेती हैं। इससे उनका वजन कंट्रोल में रहता है और चेहरे की खूबसूरती भी बनी रहती है।

पैच टेस्ट- सारा अर्जुन के तरीके अपने चेहरे पर अजमाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें। सभी के स्किन का टाइप अलग होता है, ऐसे में किसी भी स्किन एलर्जी के होने का खतरा रहता है।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava
दीपाली श्रीवास्तव लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट में 5 साल से बतौर डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में 8 वर्षों का अनुभव रखने वाली दीपाली ने डिजिटल मीडिया में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। एंटरटेनमेंट बीट में रुचि होने के साथ-साथ लाइफस्टाइल के प्रमुख सेक्शंस जैसे किचन हैक्स, हेल्थ, ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी से जुड़े विषयों पर लेखन में उनकी गहरी पकड़ है। वह हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर रिसर्च-आधारित और एक्सपर्ट-वेरिफाइड जानकारियां पाठकों तक पहुंचाती हैं। दीपाली साइंस ग्रेजुएट (B.Sc–Mathematics) हैं और उन्होंने मास कम्युनिकेशन की डिग्री भी हासिल की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।