10 गुना ज्यादा सुंदर दिखने के लिए मानें डर्मेटोलॉजिस्ट की टिप्स, यंग-खूबसूरत स्किन पाने के लिए करें फॉलो

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

स्किन अगर फ्लॉलेस होती है तो सुंदरता 10 गुना बढ़ने के साथ ही कॉन्फिडेंस भी काफी हद तक बूस्ट हो जाता है। अगर आप बिना मेकअप किए खूबसूरत और यंग दिखना चाहते हैं तो स्किन डॉक्टर की सलाह जरूर मानें। 

Dermatologist tips to look 10 times more beautiful

महिलाएं खूबसूरत दिखने के लिए बहुत कुछ करती हैं। महंगे ट्रीटमेंट्स से लेकर विदेशी स्किन केयर प्रोडक्ट्स तक महिलाएं स्किन को चमकाने के लिए काफी कुछ करती हैं। हालांकि, चेहरे पर सिर्फ अलग-अलग प्रोडक्ट्स लगाने से कुछ नहीं होता। बल्कि अपनी स्किन को समझकर सही प्रोडक्स को लगाना जरूरी है। ऐसे में डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ सुरभि बलानी अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बता चुकी हैं, जिन्हें अपनाकर आप 10 गुना ज्यादा सुंदर दिख सकती हैं।

1) नाक पर सिकाल्फेट मास्क

सिकाल्फेट मास्क सूजन कम करता है और त्वचा में जमा तेल को ढीला करता है, जिससे ऑयली सेल्स छोटे दिखते हैं। इसे लगाने से पोर्स को आराम मिलता है।

2) मैग्नीशियम खाएं

मैग्नीशियम खाकर आपके तंत्रिका तंत्र को आराम मिलता है। ये नींद में सुधार करता है और तनाव कम करता है, क्योंकि अच्छी स्किन की शुरुआत 8 घंटे की नींद से होती है। अगर आपकी नींद पूरी नहीं होती है, लेकिन स्किन को सुधारने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर रही हैं तो कई खास फर्क नहीं दिखेगा। एक्सपर्ट हर रात मैग्नीशियम खाने की सलाह देती हैं।

3) उभरे हुए दागों के लिए सिलिकॉन जेल

सिलिकॉन जेल दागों को हल्का करता है, जो स्किन ट्रीटमेंट के लिए बेहतरीन साबित हो सकते हैं। एक्सपर्ट का मानना है कि सिलिकॉन जेल में दागों को मिटाने की शक्ति होती है।

4) यूरिया और ग्लाइकोलिक एसिड

ग्लाइकोलिक एसिड एक्सफोलिएटर का काम करता है और यूरिया स्किन को मुलायम बनाता है। केपी, चिकन स्किन, स्ट्रॉबेरी लेग्स के लिए इन दोनों चीजों को स्किन केयर रूटीन में शामिल करें। स्मूद हाथ और पैर के लिए ये दोनों मिलकर कमाल करते हैं।

5) हेयर केयर प्रोडक्ट्स

हफ्ते में एक बार बालों की अच्छी केयर के लिए हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें। ये स्टेप हीट और कलर से टूटे हुए बॉन्ड को फिर से जोड़ता है। खासतौर सेआपके बालों का पुनर्वास करता है।

6) पेप्टाइड सीरम

पेप्टाइड सीरम त्वचा के लिए एक शक्तिशाली एंटी-एजिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट है जो कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाकर फाइन लाइन्स, झुर्रियों को कम करने और स्किन टाइट करने में मदद करता है। ये बिना ज्यादा नमी दिए स्किन को मजबूत बनाता है और आपकी आंखों के आसपास की स्किन को राहत देता है।

7) ओमेगा-3

शांत स्किन, चमकदार बाल लुक को इंहेंस करने का काम करते हैं। रोजाना ओमेगा-3 के कैप्सूल खाएं। मछली जैसी बदबू वाली डकार से बचने के लिए इसे फ्रिज में रखें।

8) एजेलिक एसिड

एजेलिक एसिड एक नेचुरल एसिड है जो स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है, खासतौर से मुंहासे, रोसैसिया (रेडनेस) और पिगमेंटेशन के इलाज के लिए इसे बेहतरीन माना जाता है। ये मुहांसे ठीक करता है, रेडनेस कम करता है और मुहांसों के निशान मिटाता है। इसे दिन में 1-2 बार लगा सकते हैं।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटी10 गुना सुंदर दिखने के लिए स्किन डॉक्टर ने दी टिप्स, हर कोई कर सकता है फॉलो