
डर्मेटोलॉजिस्ट ने शेयर किए 2 स्टेप सिंपल स्किन केयर रूटीन, ज्यादा प्रोडक्ट्स कहीं बढ़ा ना दें प्रॉब्लम्स
स्किन को ग्लोइंग-शाइनी बनाने के लिए हम कई तरह के प्रोडक्ट्स और घरेलू उपाय अपना लेते हैं, लेकिन क्या सब त्वचा के लिए अच्छा है। डर्मेटोलॉजिस्ट अर्चना का कहना है कि स्किन केयर सिंपल होना चाहिए और सभी प्रोडक्ट्स सही नहीं होते।
त्वचा को ग्लोइंग, हेल्दी, शाइनी बनाने के लिए आजकल लोग कई महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का यूज करते हैं। इसके अलावा घरेलू चीजों पर भी निर्भर हो जाते हैं, जैसे केला, बेसन, दही, शहद वगैरह। लेकिन क्या आपको पता है बिना किसी स्किन एक्सपर्ट की राय और अपना स्किन टाइप जानें अगर आप प्रोडक्ट्स लगाते हैं, तो ये आपकी त्वचा की परेशानियों को बढ़ाता है। डर्मेटोलॉजिस्ट अर्चना पंत का कहना है कि जितने ज्यादा प्रोडक्ट्स उतनी ज्यादा स्किन प्रॉब्लम्स आपको घेर सकती हैं। अगर आपको स्किन हेल्दी और ग्लोइंग चाहिए, तो अपना स्किन केयर बिल्कुल सिंपल रखें।
क्या होना चाहिए स्किन केयर रूटीन
डॉक्टर का कहना है कि अगर आप स्किन केयर सिंपल रखते हैं, तो आपकी स्किन अच्छी बनी रहेगी। स्किन केयर में सिर्फ 2 स्टेप्स ही होते हैं, जो हर किसी को फॉलो करने चाहिए।

पहला स्टेप- सुबह सबसे पहले आपको क्लींजर यूज करना है, इसके बाद सीरम लगाएं। सीरम में सैलिसिलिक एसिड होना चाहिए। ये स्किन को ग्लोइंग बनाता है और समस्याओं को दूर करता है। इसके बाद आपको मॉइश्चराइजर लगाना है। फिर सनस्क्रीन अप्लाई करें। धूप में जाने से पहले सनस्क्रीन लगाना न भूलें। मॉर्निंग रूटीन का स्किन केयर बस इतना ही होना चाहिए।
दूसरा स्टेप- रात को सैलिसिलिक एसिड वाले क्लींजर से फेस क्लीन करना है। इसके बाद आपको सैलिसिलिक एसिड वाला ही सीरम लगाना है और फिर अल्फा अरबूटिन-कोजिक एसिड सीरम फेस पर लगाना है। इसके आधे घंटे के बाद फेस पर मॉइश्चराइजर लगाएं। बस हो गया एक दिन का स्किन केयर रूटीन।simple skin care routine

क्या फायदे होंगे
डर्मेटोलॉजिस्ट का कहना है कि अगर आप ये स्किन केयर रूटीन अपनाते हैं, तो स्किन के लिए काफी फायदेमंद होगा। इससे कई स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा मिलेगा। आपके फेस पर एक्ने, पिंपल्स, ओपन पोर्स, कालापन, धब्बे जैसी समस्याएं नहीं होंगी। डॉक्टर का कहना है कि कई चीजें एक साथ चेहरे पर लगाते हैं, तो रिएक्शन हो सकता है। इसमें ये पता भी नहीं चलता कि आपके फेस पर क्या चीज सूट कर रही है और क्या नुकसान।
टिप्स- डर्मेटोलॉजिस्ट अर्चना का कहना है कि कोई भी चीज चेहरे पर लगाने से पहले अपने स्किन डॉक्टर से बात करें। घरेलू उपाय भी तभी यूज करने चाहिए, जब ये आपकी स्किन के अनुसार हो या फिर सूट करें। बिना जानें कोई भी चीज चेहरे पर लगाना प्रॉब्लम्स बढ़ा देगी।

लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




