आंखों के नीचे ढीली स्किन, काले घेरे छूमंतर करने का रामबाण नुस्खा है ये तेल का मिक्सचर, बनाकर रात को लगाएं
Fark Circle Home Remedy: 35 की उम्र के बाद स्किन केयर में अंडर आई सर्कल और आंखों की लूज स्किन का ख्याल जरूर करें। रोजाना इन 2 तेल को मिलाकर चेहरे पर लगाएं, दिखेगा फर्क।

एजिंग का इफेक्ट सबसे पहले आंखों के आसपास ही नजर आता है। आंख के आसपास की स्किन ढीली होने लगती है। कई बार ढीलापन ही डार्क सर्कल को बढ़ाता है, या फिर केवल डार्क सर्कल ही आंख के नीचे दिखने लगता है। एज के इस साइड इफेक्ट से बचने के लिए एक्ट्रेसेज अक्सर बोटोक्स के इंजेक्शन आईज के आसपास लगवाती हैं। लेकिन आप साधारण महिला हैं और इन बोटोक्स जैसे इंजेक्शन आपकी स्किन केयर में शामिल नहीं हैं। तो टेंशन ना लें, बस इन दो तेल का मिश्रण आपकी सारी चिंता को दूर करेगा। आंखों के नीचे ढीली हो रही स्किन टाइट रहेगी और डार्क सर्कल भी जल्दी ही भागेंगे।
डार्क सर्कल भगाने के लिए बनाया ये नुस्खा
डार्क सर्कल को दूर भगाने के लिए पहले तो पर्याप्त नींद और आंखों की थकान को दूर करना जरूरी होता है। ठंडे खीरे के टुकड़े रखना बहुत ही पुरानी रेमेडी है, जिसे आजकल की लेडीज भूलती जा रही हैं। वहीं रोजाना रात को अंडर आई केयर करके ही सोएं और पूरी स्किन की केयर से पहले ही आंखों के आसपास की स्किन की देखभाल करना शुरू कर देना चाहिए। 35 की एज के बाद अंडर आईज स्किन पर ध्यान देना शुरू कर दें और इस होममेड ऑयल के मिक्सचर को लगाएं। इससे स्किन 15-30 दिन के अंदर ही ब्राइट और टाइट दिखने लगेगी।
कैसे बनाएं तेल का मिक्सचर
अंडर आई में लगाने के लिए इन दो तेल को एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर तैयार करें। सबसे पहले एक चम्मच एलोवेरा जेल लें। फिर इसमे एक चम्मच बादाम का तेल और साथ में एक चम्मच कैस्टर ऑयल डाल दें। सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करेंगे तो एलोवेरा जेल तेल के साथ मिलकर फोम जैसा बन जाता है। बस किसी कांच के जार में इसे रखें।
लगाने का सही तरीका
रोज रात को सोने से पहले फेस को अच्छी तरह से वॉश कर लें। फिर आंखों के आसपास इस तैयार मिक्सचर को लगाकर हल्के हाथ से फैलाकर मसाज कर लें। और सारी रात के लिए ऐसे ही छोड़ दें। सुबह जब आप उठकर फेस वॉश करेंगी तो ये खुद ब खुद क्लीन हो जाएगा। सिंपल से ये तीन इंग्रीडिएंट्स स्किन के लिए बेहद काम के होते हैं। कैस्टर ऑयल पोर्स को श्रिंक कर स्किन को टाइट करने में मदद करता है, तो वहीं बादाम के तेल में कई सारे न्यूट्रिशन होते हैं जो स्किन को हेल्दी बनाने के लिए जरूरी होते हैं। वहीं एलोवेरा जेल सारी स्किन केयर प्रोडक्ट का बाप है। इसे स्किन पर लगाने के अनगिनत फायदे होते हैं और इसे स्किप बिल्कुल ना करें। तो बस ये तीन चीजें अगर आपने लगाना शुरू कर दीं तो कुछ ही महीनों में चेहरे पर फर्क अपने आप नजर आने लगेगा।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना


