
स्किन दिखेगी शाइनी और ग्लॉसी, कॉस्मेटिक इंजीनियर ने बताया नेचुरल एरोमेटिक ऑयल बनाने का तरीका
Natural Oil for Moisturize skin: स्किन को सर्दियों में ब्राइट और हाइड्रेट रखना है तो कॉस्मेटिक इंजीनियर रश्मि राजपाल के बताए इस सिंपल इंग्रीडिएंट्स से तैयार नेचुरल ऑयल को बनाकर रख लें। जो ठंड में स्किन को ब्राइट और मॉइश्चराइज करने में मदद करेगा।
सर्दियों के मौसम में ठंडी हवा स्किन का मॉइश्चर सोख लेती हैं। जिसकी वजह से पूरी बॉडी में ड्राईनेस बढ़ जाती है। साथ ही स्किन की रंगत भी फीकी दिखने लगती है। ड्राई स्किन से छुटकारा पाने के लिए मॉइश्चराइजर तो सभी लगाते हैं। लेकिन स्किन पर अगर ग्लो और ग्लासीनेस चाहिए तो ये नेचुरल ऑयल बनाकर रख लें। जिसे बॉडी पर लगाने से ना केवल स्किन में मॉइश्चर पहुंचेगा बल्कि ये विटामिन सी से भरपूर होने की वजह से स्किन में कोलेजन बूस्ट करने में भी मदद करेगा। कॉस्मेटिक इंजीनियर रश्मि राजपूत ने इस एरोमेटिक नेचुरल ऑयल को बनाने का तरीका इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

कैसे बनाएं एरोमेटिक नेचुरल ऑयल
बॉडी ऑयल बनाने के लिए चार चीजों की जरूरत पड़ेगी।
संतरे या नींबू का छिलका
फ्रेश गुलाब की पत्तियां
आधा कप ऑलिव ऑयल
आधा कप तिल का तेल
बॉडी ऑयल बनाने के लिए डबल ब्वॉयलर का इस्तेमाल करें। बस संतरे के छिलके को मिक्सर ग्राइंडर में डालकर पीस लें। ध्यान रहे कि इसमे किसी भी तरह का पानी ना मिलाएं। फ्रेश संतरे को पीसना आसान होगा। इसे बहुत ज्यादा पीसने की जरूरत नहीं। हल्का दरदरा भी चलेगा।
बस अब इसे कांच के बाउल में डाल दें। साथ ही इसमे आधा कप जैतून का तेल और आधा कप तिल का तेल मिला दें।
किसी बड़े भगोने में पानी रखें और उसके ऊपर कांच के बाउल में जैतून का तेल, तिल का तेल और संतरे के छिलके के मिक्सचर को रखें।
साथ ही इसमे फ्रेश गुलाब की पंखुड़ियों को भी डाल दें।
अब गैस जलाकर इसे डबल ब्वॉइलर में उबाल लें।
फिर इसे रातभर के लिए छोड़ दें।
अगले दिन किसी मलमल के कपड़े से छान लें और कांच की शीशी में भरकर रख लें।
रोजाना नहाने के बाद इसे बॉडी पर लगाएं।
संतरे और गुलाब की पंखुड़ियों को लगाने के फायदे
संतरे में विटामिन सी की मात्रा होती है जो स्किन में इलास्टिसिटी बढ़ाने का काम करती है। वहीं गुलाब में विटामिन ए,सी और ई होता है जो स्किन में मॉइश्चर को लॉक करने में मदद करता है। वहीं ऑलिव ऑयल में एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा होती है और तिल का तेल को स्किन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इन सारी चीजों को मिलाकर बना तेल ना केवल स्किन को ब्राइट करेगा बल्कि मॉइश्चर और हाइड्रेट करने में भी मदद करता है।

लेखक के बारे में
Aparajitaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


