कंडीशनर में 2 चीजें मिलाकर लगाएं, ड्राई और दोमुंहे बालों से मिल जाएगा छुटकारा
Best way to get rid of dry, frizzy hair: बालों की ग्रोथ के साथ ही नीचे के बाल दोमुंहे हो जाते है, ड्राईनेस और फ्रिजीनेस की वजह से बिल्कुल खराब दिखने लगते हैं तो कंडीशनर के साथ ये दो चीज मिलाकर बालों पर लगाएं और ये पॉलीथिन वाला हैक ट्राई करें। बाल फिर से सॉफ्ट और सिल्की नजर आने लगेंगे।

काफी सारी लेडीज स्प्लिट एंड्स से परेशान रहती हैं। उनके बालों की ग्रोथ बढ़ते ही नीचे से दोमुंहे हो जाते हैं। ड्राई और फ्रिजी नजर आने लगते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए कई नुस्खे आजमा चुकी हैं। तो इस बार ये हैक ट्राई करें। जो आपके बालों को सिंपल कंडीशनर लगाने से ज्यादा सॉफ्ट, सिल्की बाल देगा और कुछ ही समय में दोमुंहे बालों से भी छुटकारा मिल जाएगा। दरअसल जब लेडीज के बाल बढ़ते हैं तो नीचे की तरफ से फटकर दो पार्ट में हो जाते हैं। ऐसा ज्यादातर बालों में सही पोषण जैसे प्रोटीन की कमी की वजह से होता है। ड्राईनेस और फ्रिजीनेस को दूर करने का बहुत ही सिंपल नुस्खा है। जिससे बाल सिल्की और सॉफ्ट हो जाएंगे। बस कंडीशनर में इन दो चीजों को मिलाकर बालों में पॉलीथिन बांध लें। डिटेल में जानें कैसे...
शैंपू से पहले लगाएं कंडीशनर
बालों को फ्रिजीनेस, ड्राईनेस और स्प्लिट एंड से बचाना है तो कंडीशनर के साथ नारियल का तेल और पानी को मिलाकर बालों में लगाएं। स्टेप बाई स्टेप ये प्रोसेस फॉलो करें। शैंपू को कंडीशनर के बाद लगाते हैं लेकिन ये हैक ट्राई करने के लिए शैंपू के पहले ही बालों पर कंडीशनर लगाने की जरूरत होगी। तभी ये हैक काम करेगा।
बालों को कंडीशनर लगाकर पॉलीथिन में बांध लें
जब भी हेयर वॉश करना हो तो करीब 40-45 मिनट पहले बालों को समेटकर एक पोनी बना लें। मतलब सारे बालों को इकट्ठा कर लें। अब कोई भी कंडीशनर जो आप यूज करती हों उसे लें। साथ ही एक पॉलीथिन लें, जो सब्जी वगैरह लाने के लिए यूज होती है। इस पॉलीथिन में नीचे के बालों को डालें। और जितने बाल पॉलिथिन में गए हैं उन पर कंडीशनर डाल दें। साथ ही नारियल का तेल लेकर उसे भी डाल दें। अपने बालों की मात्रा के हिसाब से दो से तीन चम्मच तेल और एक से दो चम्मच कंडीशनर लेना है। साथ में थोड़ा सा पानी डाल दें। पानी भी करीब तीन से चार चम्मच ही लें। अब पॉलीथिन को चोटी में बांध दें, जिससे पोनी के बाल पॉलीथिन के अंदर रहें। इसी में कंडीशनर, तेल और पानी भी होगा। हाथ से थोड़ा सा रब करके मिक्स कर दें। जिससे सारे बालों में कंडीशनर और तेल लग जाए। अब इसी तरह से बालों को करीब 40-45 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर शैंपू से हेयर वॉश कर लें। पहले वॉश के बाद से ही बालों में फर्क दिखने लगेगा। बाल ज्यादा सिल्की और सॉफ्ट दिखेंगे।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


