सिर्फ पानी और 6-8 लौंग, घर पर तैयार करें ग्लोइंग स्किन वाला टोनर! फायदे भी जान लें
Skin ke liye Laung ka Pani: अगर आप बिना ज्यादा खर्च किए नेचुरली ग्लोइंग स्किन चाहते हैं, तो लौंग का पानी आपके काम आ सकता है। यह घरेलू टोनर स्किन को फ्रेश बनाने के साथ कई प्रॉब्लम्स से राहत दिला सकता है। इतना ही नहीं, इसे बनाना भी आसान है।

क्लियर और ग्लोइंग स्किन पाने की चाहत हर किसी की होती है। इसके लिए लोग कभी महंगे प्रोडक्ट्स खरीदते हैं, तो कभी नए-नए घरेलू नुस्खे आजमाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में रखा एक छोटा-सा मसाला भी त्वचा की देखभाल में मदद कर सकता है?
जी हां, हम बात कर रहे हैं लौंग की। खाने का स्वाद बढ़ाने वाली लौंग को कई लोग त्वचा की देखभाल के लिए भी इस्तेमाल करते हैं। इन दिनों लौंग के पानी से बना टोनर काफी लोकप्रिय हो रहा है। इसे बनाना आसान है और इसके लिए ज्यादा सामान की भी जरूरत नहीं पड़ती। अगर आप भी बिना ज्यादा मेहनत के त्वचा में ताजगी और निखार चाहते हैं, तो यह आसान नुस्खा आपके काम आ सकता है।
आखिर लौंग का पानी त्वचा के लिए क्यों खास माना जाता है?
लौंग सिर्फ मसाला नहीं है। इसमें ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को साफ और तरोताजा रखने में मदद कर सकते हैं। यही वजह है कि कई लोग इसे अपने रोज के स्किन केयर का हिस्सा बना रहे हैं।
- चेहरे की चमक बढ़ाने में मदद कर सकता है
कई बार धूल, धूप और भागदौड़ की वजह से त्वचा बेजान दिखने लगती है। ऐसे में लौंग का पानी चेहरे पर लगाने से स्किन पहले से ज्यादा फ्रेश महसूस होगी और बिना मेकअप के चमक भी आएगी।
- मुंहासों की परेशानी कम करने में सहायक
अगर आपकी त्वचा पर बार-बार दाने निकल आते हैं, तो लौंग का पानी आपके लिए बेहतरीन उपाय है।
- एक्सट्रा ऑयल को कंट्रोल करता है
जिन लोगों की त्वचा ज्यादा ऑयली होती है, उनका चेहरा काफी चिपचिपा भी रहता है। लौंग का पानी एक्सट्रा ऑयल कम करने में मदद करता है।
- रेडनेस और जलन को शांत कर सकता है
धूप और गर्मी की वजह से त्वचा लाल या परेशान दिखने लगती है। ऐसे में लौंग का पानी त्वचा को ठंडक और आराम देने में मदद कर सकता है।
घर पर कैसे बनाएं लौंग का टोनर?
इस टोनर को बनाना इतना आसान है कि इसे कोई भी घर पर तैयार कर सकता है। इसके लिए 6 से 8 लौंग, एक स्प्रे बोतल और साफ पानी की जरूरत होगी।
बनाने का तरीका -
- सबसे पहले स्प्रे बोतल में 6 से 8 लौंग डाल दें।
- अब उसमें पानी भर लें और कुछ घंटों के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद इसे चेहरे पर स्प्रे करें और कुछ मिनट तक ऐसे ही रहने दें।
- चेहरे को धोने की जरूरत नहीं है।
इस्तेमाल करते समय रखें इन बातों का ध्यान
शुरुआत में दिनभर में एक या दो बार इस्तेमाल करना काफी है। स्प्रे करते समय ध्यान रखें कि यह आंखों में ना जाए, जलन हो सकती है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी नुस्खे को चेहरे पर लगाने से पहले त्वचा के छोटे हिस्से पर जांच जरूर करें। अगर जलन या परेशानी महसूस हो, तो इस्तेमाल बंद कर दें या स्किन एक्सपर्ट से सलाह ले लें।
लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaपरिचय एवं अनुभव
शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।
करियर का सफर
लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।
विशेषज्ञता
शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
पुरस्कार
लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।
और पढ़ें

