सफेद बाल भी छिप जाएंगे और बाल हो जाएंगे नेचुरल ब्राउन, घर में बनाएं हेयर कलर

Feb 18, 2026 03:28 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share

Homemade hair color for natural brown shade: सफेद बालों को छिपाने के लिए हेयर कलर अवॉएड करना चाहती हैं लेकिन मेहंदी से बाल का कलर खराब हो जाता है। ऐसे में ये गुड़ से बना हेयर कलर बनाना सीख लें। जो बालों को देगा नेचुरल ब्राउन शेड।

सफेद बाल भी छिप जाएंगे और बाल हो जाएंगे नेचुरल ब्राउन, घर में बनाएं हेयर कलर

बालों में कलर करना काफी सारी लड़कियों को पसंद आता है। अक्सर ये गर्ल्स डार्क ब्राउन शेड बालों में चाहती हैं। लेकिन बालों को कलर करने के लिए केमिकल वाले कलर लांग टर्म में बैड इफेक्ट देते हैं। काफी सारे बाल कम उम्र में ही सफेद होने लगते हैं और फिर बालों को कलर करना मजबूरी बन जाती है। लेकिन अब चाहें तो अपने बालों को बगैर किसी कलर के ही नेचुरल ब्राउन कर सकते हैं। खासतौर पर वो लेडीज जो सफेद बालों को छिपाने के लिए कलर लगाती हैं। इस तरह से नेचुरल ब्राउन का शेड बालों में पा सकती हैं। बस जान लें इस DIY हेयर कलर बनाने का तरीका। जिसे कंटेंट क्रिएट फैजा ने इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर शेयर किया है।

बालों के लिए बनाएं नेचुरल ब्राउन कलर

सफेद बालों को छिपाने के लिए अब मार्केट से वो केमिकल वाले हेयर कलर लाकर लगाना बंद कर दें। इस नेचुरल हेयर कलर से बालों में शाइन के साथ बहुत ही खूबसूरत नेचुरल ब्राउन कलर का शेड मिल जाएगा। इसे बनाने के लिए बस रसोई में रखी इन 4 चीजों की जरूरत होगी।

  • चायपत्ती
  • चार से पांच लौंग
  • एक बड़ा टुकड़ा गुड़
  • तीन से चार चम्मच मेहंदी

DIY नेचुरल ब्राउन शेड का हेयर कलर कैसे बनाएं

  • बालों में मेहंदी लगाने से तो बालों का शेड अजीब सा ऑरेंज सा लगने लगता है। लेकिन इन चीजों को मिलाकर लगाने पर बालों का कलर नेचुरल ब्राउन शेड आता है।
  • सबसे पहले एक लीटर पानी लेकर उसमे चाय पत्ती के दो चम्मच डाल दें।
  • साथ ही इसमे चार से पांच लौंग डाल कर इसे करीब दस मिनट तक उबालें। जब ये पानी बिल्कुल लाल सा हो जाए गैस की फ्लेम को बंद कर दें। और इस पानी को छानकर अलग रख लें।
  • अब किसी पैन में गुड़ को डालें और धीमी फ्लेम पर मेल्ट करें। धीरे-धीरे जब गुड़ मेल्ट होने लगे तो उसे चलाते रहें। नहीं तो ये तली में लगने लगेगा। गुड़ पिघल जाए तो छाने हुए चाय की पत्ती के पानी को गुड़ में डालें और चलाएं। और, करीब दो मिनट पका लें।
  • अब किसी ऑर्गेनिक मेहंदी को लें और उसमे ये पानी डालकर घोल तैयार करें। तैयार घोल को करीब दो घंटे के लिए रख दें।

  • फिर शैंपू से साफ किए हुए बालों पर इसे लगाएं और चार घंटे के लिए छोड़ दें। फिर पानी से बालों को धो लें।
  • अगर आप मेंहदी नहीं मिलाना चाहती तो डायरेक्ट गुड़ और चाय की पत्ती वाले पानी को भी बालों पर डालकर छोड दें
  • और करीब दो घंटे बाल धो दें।
  • लेकिन ध्यान रहे कि ये हेयर कलर एक बार में ही बालों को ब्राउन नहीं करेगा। दो से तीन बार में लगाने से बालों में एक बढ़िया नेचुरल ब्राउन कलर का शेड दिखने लगता है।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।