
ब्राइडल स्किन ट्रीटमेंट जो वाकई हैं असरदार, फ्लॉलेस लुक के लिए एक्सपर्ट की इन बातों का रखें ध्यान
एक सिंपल और तय दिनचर्या वाली होम-केयर रूटीन स्किन को हेल्दी बनाती है, ड्राईनेस कम करती है और दिक्कतें बढ़ने से रोकती है। याद रखें लक्ष्य ‘तुरंत-का-ग्लो’ नहीं बल्कि अंदर से चमकती, सेहतमंद त्वचा होना चाहिए।
हर दुल्हन को क्लिनिक के भारी-भरकम ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं होती है। अगर घर पर की गई स्किनकेयर को सही तरीके से और नियमित रूप से किया जाए, तो इससे भी बेहद अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। शादी की तैयारियां अक्सर कई महीने पहले शुरू हो जाती हैं, ऐसे में एक सिंपल और तय दिनचर्या वाली होम-केयर रूटीन स्किन को हेल्दी बनाती है, ड्राईनेस कम करती है और दिक्कतें बढ़ने से रोकती है। याद रखें लक्ष्य ‘तुरंत-का-ग्लो’ नहीं बल्कि अंदर से चमकती, सेहतमंद त्वचा होना चाहिए।
कम लेकिन असरदार स्किन रूटीन शुरू करें
सीके बिरला हॉस्पिटल की डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. रुबेन भसीन पासी कहती हैं कि अच्छी ब्राइडल स्किनकेयर का मतलब ये नहीं कि ढेर सारे प्रोडक्ट्स लगाना जरूरी होता है। याद रखें सही रूटीन तीन चीजों से बनता है।
-हल्का क्लेंजर
-हाइड्रेटिंग मॉइस्चराइजर
-और ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन
दुल्हनों को इसे कम से कम 8 हफ्ते पहले शुरू कर देना चाहिए ताकि स्किन आसानी से सेट हो सके। यह बेसिक रूटीन स्किन बैरियर को मजबूत करता है और मेकअप के लिए स्मूद बेस तैयार करता है।
हल्का एक्सफोलिएशन जरूरी
स्किन की स्मूदनेस के लिए हल्का एक्सफोलिएशन- क्लीन और ब्राइट स्किन के लिए एक्सफोलिएशन बेहद जरूरी है। AHA (लैक्टिक एसिड) त्वचा की डलनेस दूर करता है। जबकि BHA (सैलिसिलिक एसिड) पोर्स की गहराई तक जाकर ऑयल और गंदगी साफ करता है।सप्ताह में 1–3 बार इसका इस्तेमाल काफी है। लेकिन ज़्यादा एक्सफोलिएशन खासतौर पर शादी के तनाव के बीच लालिमा, जलन और पिम्पल्स बढ़ा सकता है। दुल्हनों को शुरुआत में हल्की स्ट्रेंथ चुननी चाहिए और एक साथ कई तरह के एसिड बिल्कुल नहीं मिलाने चाहिए।
हाइड्रेटिंग सीरम और मास्क से बढ़ेगा ग्लो
स्किन को प्लंप, सॉफ्ट और शांत रखने के लिए हाइड्रेशन सबसे जरूरी है। हायलूरॉनिक एसिड सीरम नमी खींचकर त्वचा को भरा-भरा बनाते हैं। नायसिनामाइड रेडनेस कम करता है और पोर्स को टाइट दिखाता है।
हफ्ते में एक बार शीट मास्क
सप्ताह में एक बार शीट मास्क या जेल मास्क लगाने से शादी के करीब आते-आते एक बढ़िया ग्लो मिलता है। ये खासकर उन दुल्हनों के लिए अच्छे रहते हैं जिन्हें ड्राईनेस या सेंसिटिव स्किन की प्रॉब्लम होती है। सही हाइड्रेशन से मेकअप भी ज्यादा देर तक स्मूद बना रहता है और चेहरे पर केकी नहीं लगता।
सुरक्षित DIY ट्रीटमेंट जो घर पर किए जा सकते हैं
कुछ प्राकृतिक उपाय घर पर आसानी से किए जा सकते हैं जैसे-
एलोवेरा: जलन और इंफ्लेमेशन को शांत करता है।
ओटमील मास्क: सेंसिटिव त्वचा को सुकून देता है।
शहद: शहद हल्का एंटीबैक्टीरियल होता है, मुंहासों व बैक्टीरिया से लड़ता है, और त्वचा को प्राकृतिक नमी व निखार (ग्लो) प्रदान करता है, जिससे रंगत एकसमान होती है।
क्या करने से बचना चाहिए
होने वाली दुल्हनों को नींबू, टूथपेस्ट, बेकिंग सोडा या बिना घुले एसेंशियल ऑयल जैसे घरेलू प्रयोग चेहरे पर बिल्कुल नहीं करने चाहिए। ये त्वचा को जलाकर नुकसान पहुंचा सकते हैं।
होम-टूल्स को सही तरीके से कैसे इस्तेमाल करें?
LED मास्क, फेस रोलर और गुआ-शा जैसे टूल्स भी अच्छे रिजल्ट देते हैं। आइए जानते हैं क्या है इनका सही उपयोग।
-LED रेड लाइट स्किन की हल्की सूजन कम करती है।
-ब्लू लाइट एक्ने पैदा करने वाले बैक्टीरिया पर असर करती है।
-रोलर और गुआ-शा सुबह-सुबह सूजन कम करते हैं।
इन टूल्स का फायदा तभी मिलता है जब इन्हें नियमित रूप से इस्तेमाल किया जाए, न कि महीने में एक बार।
डर्मेटोलॉजिस्ट से मिलना कब जरूरी है?
सबसे पहले आप घर पर जो बताए गए घरेलू उपचार कर सकती हैं वो करें, लेकिन कुछ समस्याएं ऐसी भी होती हैं जिनके लिए डॉक्टर की जरूरत पड़ती है। अगर दुल्हन को ये दिक्कतें हों, तो तुरंत डर्मेटोलॉजिस्ट से मिलें-
-लगातार एक्ने
-अचानक बढ़ी पिगमेंटेशन
-दर्द वाले सिस्टिक पिम्पल
-नए प्रोडक्ट से रिएक्शन
-एक्जिमा फ्लेयर-अप
डर्मेटोलॉजिस्ट सुरक्षित पील्स, माइक्रो-ट्रीटमेंट या सुदिंग थेरेपी दे सकते हैं, जो घर के रूटीन से तेज असर दिखाती हैं।
कैसे मिलेंगे सबसे अच्छे रिजल्ट
सबसे शानदार ब्राइडल स्किन वही पाती है जो घर पर लगातार, हल्की और हाइड्रेटिंग स्किनकेयर करती है और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह भी लेती है। यह संतुलित तरीका ही दुल्हन को शादी के दिन सबसे ज्यादा निखरा और फ्लॉलेस लुक देता है।

लेखक के बारे में
Manju Mamgainलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




