शादी से पहले दुल्हनें भी लगाती हैं काली मसूर दाल की ये फेसपैक, सिर्फ 2 चीजों से आएगा ग्लो!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Glowing Skin Face pack: ग्लोइंग स्किन के लिए आपको महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं है। बस दो चीजों से बनी ये उबटन या फेसपैक आपको ब्राइडल ग्लो दे सकती है, वो भी नेचुरली। आइए जानते हैं इसके फायदे और बनाने का तरीका।

Black Masoor Dal and Milk Face Pack

ग्लोइंग स्किन के लिए वैसे तो मार्केट में कई तरह के प्रोडक्ट्स मौजूद हैं, लेकिन अक्सर ये इतने इफेक्टिव नहीं होते, जितने महंगे होते हैं। ऐसे में दादी-नानी के जमाने की होम रेमेडीज बड़े काम आती हैं। आज भी होने वाली दुल्हन ये घर की बनी उबटनें लगाती हैं, जो उनके चेहरे को प्राकृतिक निखार देती हैं। आज एक ऐसी ही कमाल की रेमेडी हम आपके साथ साझा कर रहे हैं, जिसके लिए सिर्फ दो चीजों की जरूरत होती है। ये दो चीजें हैं, थोड़ा सा कच्चा दूध और काली वाली मसूर की दाल। काली मसूर की दाल स्किन के लिए बड़ी फायदेमंद होती है, यही वजह है कि आज भी फेशियल या ब्यूटी ट्रीटमेंट्स की जगह कई महिलाएं इसे इस्तेमाल करना ज्यादा पसंद करती हैं। आइए जानते हैं इसकी उबटन के फायदे और बनाने का सही तरीका।

काली मसूर दाल और दूध से बनाएं ये फेसपैक

ग्लोइंग स्किन के लिए आप काली मसूर दाल से बनी फेसपैक को अपने स्किनकेयर रूटीन में शामिल कर सकती हैं। इसके लिए आपको दो से तीन चम्मच काली मसूर दाल को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख देना है। अगले दिन ये फूलकर सॉफ्ट हो जाएगी। अब इसे मिक्सर में डालें और थोड़े से कच्चे दूध के साथ मिक्स कर के एक पेस्ट बना लें। बहुत से लोग दूध में ही रातभर के लिए दाल भिगोकर रखते हैं और फिर उसका पेस्ट बना लेते हैं। दोनों में से कोई भी तरीका आप फॉलो कर सकते हैं। आपकी फेसपैक बनकर तैयार हो जाएगी।

काम की टिप: अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई है, तो दूध और काली मसूर दाल के साथ आप थोड़ा सा शहद भी मिला सकती हैं। शहद स्किन को अंदर से मॉइश्चर देने का काम करता है।

काली मसूर दाल की फेसपैक लगाने के फायदे

अगर आप अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाने के लिए केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं, तो काली मसूर दाल काफी फायदेमंद हो सकती है। इसका दानेदार टेक्चर स्किन को एक्सफोलिएट करने का काम करता है, जिससे डेड स्किन, त्वचा पर जमी हुई गंदगी, धूल-मिट्टी और एक्स्ट्रा ऑयल रिमूव होता है। साथ ही दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन को ब्राइट और सॉफ्ट बनाने में मदद करता है।

इस फेसपैक को कब और कैसे इस्तेमाल करना चाहिए?

ये फेसपैक आप हफ्ते में एक से दो बार आराम से इस्तेमाल कर सकती हैं। इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले अपने चेहरे को क्लीन करें, फिर फेसपैक की एक लेयर अच्छी तरह अप्लाई कर लें। इसे 10-15 मिनट के लिए ड्राई होने दें, फिर हल्के हाथों से मसाज करते हुए चेहरे को जेंटली एक्सफोलिएट करें। अब चेहरे को साफ पानी से धो लें, फिर कोई भी अच्छा मॉइश्चराइजर अप्लाई कर लें।

ध्यान रखने वाली जरूरी बातें

वैसे तो ये फेसपैक पूरी तरह नेचुरल है, लेकिन पहली बार इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें। खासतौर से अगर आपकी स्किन बहुत सेंसेटिव है तो बिना टेस्ट के इस्तेमाल ना करें।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।