अक्षरा सिंह की चमकती त्वचा का राज है मां का ये नुस्खा, एक्ट्रेस ने डाइट से बाहर कीं ये 2 चीजें

लाइव हिन्दुस्तान
share

30 की उम्र के बाद भी अक्षरा सिंह की चमकती त्वचा और खूबसूरती चर्चा में रहती है। वह अपनी स्किन का ख्याल रखने के लिए खास रूटीन और खानपान पर ध्यान देती हैं। उनकी ग्लोइंग स्किन का राज क्या है और डाइट से किन 2 चीजों को उन्होंने बाहर किया है, चलिए आपको बताते हैं।

akshara singh skin care routine
30 की उम्र के बाद भी अक्षरा सिंह की त्वचा पर है निखार, नहीं खातीं ये 2 चीजें

Akshara Singh Skin Care Tips: एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड तक सभी को अपना दीवाना बना रखा है और अब वह बाढ़ में बिहार, छठी मैया खेवनहार गाने को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने ये गाना गाया है और कुछ ही घंटों में उनके वीडियो पर हजारों लाइक्स, कमेंट्स आ चुके हैं। अक्षरा सिंह के गाने की तो खूब तारीफ हो गई लेकिन आज हम उनकी स्किन के बारे में बात करने जा रहे हैं। अक्षरा सिंह 33 साल की हो चुकी है लेकिन आज भी उनकी त्वचा साफ और बेदाग दिखती हैं। इंटरव्यू में कई बार एक्ट्रेस अपनी मां के नुस्खे और सही स्किन केयर रूटीन के बारे में बता चुकी हैं। चलिए आपको अक्षरा सिंह के रूटीन के बारे में बताते हैं।

मां का नुस्खा हमेशा आता है काम

अक्षरा सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह 16 साल की उम्र में ही इंडस्ट्री में आ गई थीं और तभी से मां के नुस्खे की वजह से उनकी स्किन आज भी सही बनी हुई है। उनका कहना है कि शूटिंग के दौरान कई तरह का मेकअप हम लगाते हैं और अगर ऐसे में सही स्किन केयर रूटीन नहीं अपनाएंगे तो त्वचा का बुरा हाल हो जाएगा। उन्होंने बताया कि की मां उनके लिए फेस पैक बनाती थीं और वही हमेशा लगाने के लिए कहती थीं।

मां ने बताया सीक्रेट फेस पैक

अक्षरा की मां ने दही, ओट्स और मसूर की दाल को बराबर मात्रा में मिलाकर लेना है। फिर तीनों चीजों को एक साथ मिक्सर में पीस लीजिए और इसे कुछ देर के लिए मिक्स होने दें। अब फेस पैक को करीब 20 मिनट तक लगाकर रखें और फिर सर्कुलर मोशन में रगड़ते हुए रब करें। फिर साधारण पानी से चेहरा साफ करें। इस पैक से डेड स्किन निकल जाती है और रंगत भी निखरती है। ओट्स स्किन के लिए क्लींजर की तरह काम करता है और दही निखार लाता है। मसूर की दाल नमी देने में मदद करती है।

स्किन के लिए वर्कआउट भी करती हैं

अक्षरा सिंह ने बताया था कि उन्होंने वजन कम करने के लिए वर्कआउट करना शुरू किया था लेकिन फिर उन्होंने गौर किया कि पसीना निकलने से स्किन पर ग्लो आने लगा है। फिर क्या उन्होंने रोजाना सुबह वर्कआउट और शाम को योगा करना शुरू कर दिया। अब उनकी सुबह वर्कआउट के साथ ही होती है और इससे उन्हें स्किन पर खूब सारा ग्लो मिलने लगा।

डाइट से बाहर कर दीं ये 2 चीजें

एक्ट्रेस ने शरीर के साथ स्किन पर दिखे बदलावों को देखते हुए अपनी डाइट से मैदा और रोटी को बिल्कुल बाहर कर दिया। उनका कहना है कि दोनों ही चीजें वजन बढ़ाती है लेकिन मैंने देखा कि चेहरे पर भी निखार बना रहता है, तो फिर अब मैं ये दोनों चीजें नहीं खाती हूं। इसके अलावा अक्षरा फास्ट फूड और ऑयली चीजों से दूर रहती हैं।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटी30 की उम्र के बाद भी अक्षरा सिंह की त्वचा पर है निखार, नहीं खातीं ये 2 चीजें