शेविंग, थ्रेडिंग या वैक्सिंग...चेहरे के बाल हटाने का बेस्ट तरीका क्या है? डॉक्टर ने बताया

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

चेहरे के बाल हटाने का सबसे सेफ और सही तरीका क्या है? ट्रेडिंग, वैक्सिंग, लेजर, शेविंग और भी बहुत कुछ...आप भी अक्सर इनमें कन्फ्यूज हो जाती हैं तो चलिए आज जानते हैं कि डर्मेटोलॉजिस्ट के मुताबिक कुआँ सा तरीका बेस्ट है।

Best Way to Remove Facial Hair
चेहरे के बाल हटाने का कौन सा तरीका है सबसे बेस्ट

चेहरे पर अनचाहे बाल अक्सर महिलाओं को परेशान करते हैं। हालांकि थोड़ी बहुत हेयर ग्रोथ पूरी तरह नॉर्मल है, लेकिन अगर आपको चेहरे पर बिल्कुल भी बाल पसंद नहीं हैं तो इन्हें रिमूव करने के लिए कई तरीके अपनाए जा सकते हैं। आमतौर पर थ्रेडिंग, वैक्सिंग, शेविंग जैसे तरीके महिलाओं के बीच पॉपुलर हैं, जिन्हें वो फेशियल हेयर रिमूव करने के लिए इस्तेमाल करती हैं। आजकल तो लेजर हेयर रिमूवल ट्रीटमेंट की भी सुविधा आ गई है। वहीं कुछ महिलाएं अभी भी हल्दी-बेसन जैसे घरेलू नुस्खों पर ज्यादा भरोसा करती हैं। अब सवाल है कि इनमें से सबसे बेस्ट तरीका क्या है? सीनियर कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ श्वेता राहुल ने कुछ पॉपुलर फेशियल रिमूव मैथड्स को रेट किया है। आइए जानते हैं -

चेहरे के बाल हटाने का कौन सा तरीका है सबसे बेस्ट, जानें

क्या रेजर से शेव करने पर उगते हैं मोटे बाल?

चेहरे के बालों को हटाने के लिए रेजर से शेव करना बहुत ही आसान विकल्प है। डॉक्टर इसे 10 में से 7 की रेटिंग देती हैं। डॉक्टर कहती हैं कि ये तरीका कुछ दिनों के लिए आपके चेहरे को बालों से फ्री रख सकता है और सेफ भी है। साथ ही रेजर से शेव करने पर ज्यादा बाल आते हैं या मोटे बाल उगते हैं, ये भी सिर्फ एक मिथक है। इन बातों का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है।

हल्दी से बाल रिमूव करना कितना सेफ?

कुछ महिलाएं चेहरे के बाल हटाने के लिए आज भी हल्दी के पैक बनाकर इस्तेमाल करती हैं। डॉ श्वेता इस तरीके को 10 में से 3 नंबर देती हैं। डॉक्टर के मुताबिक ये तरीका इफेक्टिव भी नहीं है और सेंसेटिव स्किन में हल्दी से इरीटेशन भी हो सकती है।

हेयर रिमूवल क्रीम इस्तेमाल करें या नहीं

फेशियल हेयर रिमूव करने के लिए मार्केट में हेयर रिमूवल क्रीम भी आती हैं। डॉक्टर इन्हें 10 में से 3 नंबर देती हैं। डॉक्टर कहती हैं कि आप एक अच्छे ब्रांड का हेयर रिमूवल क्रीम यूज कर सकती हैं, लेकिन ये सिर्फ टेम्परेरी रिजल्ट देता है। इसके अलावा इनमें कई केमिकल्स भी होते हैं, जो चेहरे की नाजुक त्वचा को इरिटेट कर सकते हैं।

क्या थ्रेडिंग से रिमूव कर सकते हैं चेहरे के बाल?

थ्रेडिंग भी एक काफी पॉपुलर तरीका है। डॉक्टर कहती हैं कि थ्रेडिंग आईब्रो तक तो ठीक है, लेकिन फेस के लिए इसका इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। इससे चेहरे का टेक्चर बदल सकता है। स्किन ज्यादा रफ और ड्राई नजर आ सकती है और साथ ही पिगमेंटेशन की समस्या भी हो सकती है। डॉक्टर इसे 10 में से 4 रेट करती हैं।

फेस के लिए ट्रिमर का इस्तेमाल कितना सेफ

डर्मेटोलॉजिस्ट कहती हैं कि ट्रिमर भी शेविंग की तरह ही होता है। ये भी एक टेंपरेरी मैथड है और स्किन के लिए सेफ है। हालांकि रोटेटरी ट्रिमर (घूमते हुए ब्लेड वाला) का इस्तेमाल चेहरे पर नहीं करना चाहिए।ऐसा ट्रिमर चुनें जो एक डायरेक्शन में ही चेहरे के बाल हटाता हो। डॉक्टर इस तरीके को 10 में से 4 नंबर देती हैं।

इलेक्ट्रोलिसिस टेक्नीक भी होती है इस्तेमाल

हेयर रिमूवल के लिए इलेक्ट्रोलिसिस टेक्नीक का भी इस्तेमाल किया जाता है। डॉक्टर इसे 10 में से 6 की रेटिंग देती हैं। उनके मुताबिक सफेद बालों को परमानेंट हटाने के लिए ये इकलौता तरीका है। लेकिन ये काफी पेनफुल हो सकता है और इससे पिगमेंटेशन के चांस भी होते हैं।

लेजर हेयर रिमूवल क्यों हैं बेस्ट?

लेजर हेयर रिमूवल को डॉक्टर 10 में से 10 नंबर देती हैं। उनके मुताबिक चेहरे से बालों को हटाने का ये सबसे सेफ और इफेक्टिव तरीका है। साथ ही ये परमानेंट भी होता है इसलिए बार-बार किसी झंझट की जरूरत नहीं पड़ेगी।

क्या चेहरे पर वैक्सिंग करानी चाहिए?

वैक्सिंग भी फैशियल हेयर रिमूवल का एक पॉपुलर तरीका है, लेकिन डॉक्टर इसे 10 में से 0 रेटिंग देती हैं। डॉक्टर कहती हैं कि वैक्सिंग सिर्फ पेनफुल ही नहीं है, बल्कि फॉलिक्युलाइटिस और एक्ने की समस्या को बढ़ा सकता है। चेहरे की सेंसेटिव त्वचा पर वैक्सिंग करना अवॉइड ही करना चाहिए।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटीशेविंग, थ्रेडिंग या वैक्सिंग...चेहरे के बाल हटाने का बेस्ट तरीका क्या है?