रोज सुबह चबाएं ये 5-10 पत्ते! पूरी बॉडी का कलर बदल जाएगा, बिना मेकअप ग्लो करेगी स्किन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Best Herb to Improve Skin Tone: महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स के बाद भी अगर स्किन का ग्लो वापस नहीं आ रहा, तो अब एक बार इस नेचुरल हर्ब को भी जरूर ट्राई करें। आपको रोज इसके कुछ पत्ते चबाने हैं, फर्क आपको खुद ही नजर आने लगेगा।

Best Herb to Improve Skin Tone

ग्लोइंग स्किन के लिए आपने कई प्रोडक्ट्स ट्राई कर लिए होंगे। महंगे स्किन केयर, फेशियल और ट्रीटमेंट्स से ले कर सप्लीमेंट्स तक। लेकिन अभी तक आप समझ गए होंगे कि कोई चीज महंगी हो इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं है कि उसके रिजल्ट भी उतने ही अच्छे मिलेंगे। कई बार तो लोग पूरे-पूरे दिन स्किन केयर में ही लगे रहते हैं, लेकिन बावजूद उसके भी स्किन का निखार गायब ही रहता है। बरसों की टैनिंग और डेड स्किन से फेस और बॉडी का कलर भी चेंज हो जाता है, जिसे वापस लाना नामुमकिन लगता है। ऐसे में आज के मैजिकल हर्ब आपके साथ शेयर कर रहे हैं, जिसके रोज 10 पत्ते भी आप चबा लें तो स्किन का निखार देखने लायक होगा। मजेदार बात ये है कि ये हर्ब आपको फ्री में आपके घर के आसपास ही मिल जाएगी। तो चलिए इसके बारे में जानते हैं।

आपको खूबसूरत बना देंगे इस पेड़ के 10 पत्ते

वेटलॉस और ट्रांसफॉर्मेशन एक्सपर्ट सुमन पाहुजा एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताती हैं कि अगर आपको ग्लोइंग और साफ स्किन चाहिए तो रोजाना नीम के पत्ते कंज्यूम करना शुरू कर दीजिए। हर किसी के घर के पास नीम का पेड़ होता ही है। रोज सुबह 10 पत्ते तोड़िए और चबा चबाकर खा लीजिए। आपकी स्किन साफ तो होगी ही, साथ ही रंगत भी परमानेंटली निखर जाएगी।

स्किन के लिए क्यों फायदेमंद हैं नीम के पत्ते

एक्सपर्ट बताती हैं कि नीम शरीर को नेचुरल तरीके से डिटॉक्स करने में मदद करता है। जब बॉडी के अंदर जमा गंदगी और टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं, तो उसका असर स्किन पर भी देखने को मिलता है। अपने एंटीबैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीफंगल गुणों के कारण नीम स्किन को अंदर से हेल्दी रखने में फायदेमंद माना जाता है। ये ग्लोइंग स्किन, पिंपल, एक्ने और यहां तक कि स्किन टोन को इंप्रूव करने में भी मदद करता है।

नीम के पत्ते खाने के और क्या-क्या फायदे हैं?

नीम के पत्ते आपकी गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं। अगर आपको पीसीओएस या पीसीओडी की समस्या है, तो भी आपको नीम के पत्ते अपनी डाइट में शामिल करने चाहिए। जिन लोगों का वजन काफी बढ़ा हुआ है, उनके लिए भी नीम काफी बेनिफिशियल हो सकता है। इसके अलावा शुगर पेशेंट, लिवर और किडनी हेल्थ के लिए भी नीम के काफी फायदे हैं।

नीम के पत्ते कैसे और कब कंज्यूम करें

नीम के पत्ते कंज्यूम करने का सबसे अच्छा टाइम होता है सुबह खाली पेट। या तो आप इन्हें धो कर ऐसे चबाकर कंज्यूम कर सकते हैं, या फिर पानी में पकाकर इनकी चाय बना सकते हैं और ड्रिंक कर सकते हैं। अगर सुबह कंज्यूम नहीं कर पा रहे हैं तो रात में सोने से पहले भी इसका सेवन किया जा सकता है।

ध्यान में रखें ये जरूरी बातें

अगर आपको कोई बीमारी है, एलर्जी है या कोई दवा चल रही है तो डॉक्टर की सलाह के बिना नीम को डेली कंज्यूम करना सही नहीं है। प्रेग्नेंसी में भी आपको बिना डॉक्टर से कंसल्ट किए कोई भी चीज अपनी डाइट में शामिल नहीं करनी चाहिए।

(Images Credit- Pinterest)

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटीरोज सुबह चबाएं ये 5-10 पत्ते, बिना मेकअप के नेचुरली ग्लो करेगी स्किन!