Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटीbenefits of spraying rosemary water on hair and right way to apply in hindi
बालों की हर समस्या का इलाज करेगा ये पानी, हफ्ते में 2 बार लगाएं और 10 मिनट करें मसाज

बालों की हर समस्या का इलाज करेगा ये पानी, हफ्ते में 2 बार लगाएं और 10 मिनट करें मसाज

संक्षेप:

बालों का झड़ना, टूटना, असमय सफेद, डैंड्रफ की समस्या से आजकल हर कोई परेशान है। इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप बालों में एक पानी लगाएं और इनका झड़ना जड़ से खत्म हो जाएगा। चलिए इसके बारे में बताते हैं।

Nov 24, 2025 11:13 am ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आजकल के गलत खान-पान और खराब लाइफस्टाइल के कारण बालों का झड़ना, टूटना, डैंड्रफ जैसी तमाम समस्याएं कम उम्र से ही शुरू हो रही है। बालों की बढ़ती समस्या को देखते हुए लोग कई तरह के शैंपू, तेल, सीरम, घरेलू उपायों के साथ एक्सपेरिमेंट भी कर चुके हैं लेकिन कुछ खास फायदा नहीं दिख रहा। अगर आपके बाल भी गुच्छों में झड़ या टूट रहे हैं, बाल धोते समय बाल पानी के साथ बह जाते हैं, तो एक पानी है, जिससे आप बालों का झड़ना रोक सकते हैं। ये पानी आसानी से मिल जाएगा या आप बना सकते हैं। चलिए इसके बारे में बताते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कौन सा है पानी

रोजमेरी (Rose mary) एक ऐसा हर्ब है, जिसमें खास एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ये शरीर की सूजन, स्किन की रंगत सुधारने और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा बालों का झड़ना, टूटने जैसी समस्या को भी जड़ से खत्म करता है। रोजमेरी का तेल और पानी दोनों ही आते हैं, जिसे लगाने से बाल जड़ से मजबूत होते हैं और झड़ते कम है।

कैसे बनाएं और लगाएं

रोजमेरी का पानी बनाने के लिए आपको एक पैन में पानी भरकर उसमें रोजमेरी की पत्तियां डालनी होगी। इसे अच्छे से खौला लें और फिर ठंडा होने के लिए 1 घंटा छोड़ दें। इसे स्प्रे बोतल में भरकर रखें। आपको जब भी बाल धोने हो, उससे एक रात पहले बालों की जड़ों में ये पानी छिड़क लें और हल्के हाथों से मसाज करें। फिर अगले दिन सुबह बालों को शैंपू से धो लें।

फायदे क्या हैं

ग्रोथ बढ़ेगी- रोजमेरी का पानी लगाने से बालों की ग्रोथ बढ़ेगी। इसमें कई ऐसे गुण होते हैं, जो बालों को लंबा करने और उन्हें बढ़ाने में मदद करेंगे।

झड़ना होगा कम- अगर आपके बाल झड़ रहे हैं या गुच्छों में टूटकर निकल रहे हैं, तो इस पानी से झड़ना कम हो जायेगा।

चमक आएगी- रूखे-बेजान बालों में रोजमेरी वॉटर शाइन लाएगा और उनमें नमी प्रदान करेगा। इससे बाल रूखे नहीं दिखेंगे।

डैंड्रफ खत्म करें- सर्दियों में अक्सर लोगों के बालों में डैंड्रफ हो जाता है। रोजमेरी वॉटर रूसी को बालों से जड़ से खत्म करेगा।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava
दीपाली श्रीवास्तव लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। इन्होंने गणित विषय से BSc की डिग्री ली है। जागरण इंस्टीट्यूट से मास कम्यूनिकेशन में तीन साल की डिग्री ली है। लाइव हिंदुस्तान से पहले ये अमर उजाला, इनशॉर्ट्स, सत्य हिंदी, राजस्थान पत्रिका जैसे संस्थानों में काम कर चुकी हैं। इन्हें साढ़े छह साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव है। शुरू से ही मनोरंजन बीट पर काम करती रही हैं। इस सेक्शन से जुड़ी स्टोरी लिखना और पढ़ना दोनों ही इन्हें काफी पसंद है। पुराने संस्थानों में फिल्मों के रिव्यू, सुनिए सिनेमा जैसे न्यूज वीडियो और सेलेब्स इंटरव्यू किए हैं। इन्हें घूमना, कहानी या कविता लिखना और फिल्में देखना काफी पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।