शैंपू के अगले दिन ही बाल दिखते हैं चिपचिपे तो मैजिकल लिक्विड से बना लें बिल्कुल फ्रेश और बाउंसी
Remove stickiness from hair without shampoo: गर्मी की वजह से शैंपू के अगले दिन फिर से बाल चिपचिपे दिख रहे और आपको बाहर जाना है तो बालों में बाउंस लाने के लिए बस इस मैजिकल लिक्विड का इस्तेमाल करें। बगैर शैंपू बाल दिखेंगे फ्रेश।

गर्मी के दिनों में पसीने से केवल स्किन ही नहीं बल्कि बाल भी खराब हो जाते हैं। एक्सेस हीट की वजह से पसीना और ऑयल मिलकर स्कैल्प को ऑयली बना देता है। जिसकी वजह से शैंपू के बाद अगले दिन ही बाल फिर से वैसे ही चिपचिपे दिखने लगते हैं। अब अगर किसी पार्टी या फिर आउटिंग के लिए जाना हो और हेयर वॉश का टाइम ना हो तो क्या करें? इस सवाल का जवाब है ये कमाल का हैक। बस इस एक लिक्विड की मदद से आपके बाल बगैर शैंपू के झट से क्लीन और ब्लो ड्राई जैसे नजर आएंगे। किसी ड्राई शैंपू या पाउडर की जरूरत नहीं पड़ेगी।
मेकअप हटाने वाला माइसेलर वाटर (Micellar Water) आएगा काम
चेहरे के धूल-मिट्टी और बारीक कण को साफ करने वाला, मेकअप के टाइनी पार्टिकल्स को हटाने वाला ये प्रोडक्ट काफी सारी लड़कियां यूज करती हैं। अगर ये एक लिक्विड आपके वैनिटी बॉक्स में रखा है तो आपके चिपचिपे बालों की प्रॉब्लम भी सॉल्व हो जाएगी। ये मेकअप रिमूवर के रूप में ज्यादातर गर्ल्स यूज करती हैं और ये आपके बालों के ऑयल को भी रिमूव कर देगा।
- तो अगर स्कैल्प ऑयली हो रही और बगैर शैंपू आप चिपचिपेपन को साफ करना चाहती हैं तो बस ये माइसेलर वाटर की मदद लें।
- किसी कॉटन को माइसेलर वाटर (Micellar Water) में डुबोएं और फिर बालों की स्कैल्प पर इस कॉटन को लेकर रब करें।
- रब करने से ये वाटर स्कैल्प पर जमा गंदगी, धूल, मिट्टी जैसे बारीक पार्टिकल्स को कॉटन पर खींच लेगी। जिससे स्कैल्प पर जमा एक्सेस ऑयल, डर्ट साफ हो जाएंगे।
- बालों को नेचुरली ड्राई हो जाने दें या ड्रायर चला लें। इससे बाल बिल्कुल फ्रेश नजर आएंगे।
- चिपचिपे बालों को बगैर शैंपू के फिर से फ्रेश , बाउंसीऔर लेस ऑयली दिखाने के लिए ये हैक बड़े काम आएगा।
पाउडर वाला हैक बिल्कुल ना ट्राई करें
चिपचिपे ऑयली स्कैल्प पर बेबी पाउडर या पाउडर डालकर कंघी करने वाला हैक काफी पॉपुलर है। लेकिन इस हैक को भूलकर भी ट्राई ना करें। नहीं तो पूरा टाइम अपने बालों से केवल पाउडर छुड़ाने में निकल जाएगा। सफेद रंग का पाउडर स्कैल्प के ऑयल के साथ चिपक जाता है। जिसे छुड़ाना मुश्किल हो जाता है और इससे बाल सफेद नजर आने लगते हैं। बेबी पाउडर के अलावा सिर के बालों में कॉर्नफ्लोर डालकर बालों को पफी और बाउंसी दिखने का हैक भी पॉपुलर है। लेकिन इस तरह के हैक आपके बालों को बाउंसी बनाने की बजाय मुसीबत को बढ़ा देंगे और आपका कीमती समय सफेद दिख रहे इन पाउडर को निकालने में ही चला जाएगा। तो
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


