Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटीBeautiful back hand mehndi designs for Hariyali Teej they look amazing on Hand

हरियाली तीज के लिए सेव कर लें बैक हेंड मेहंदी के ये खूबसूरत डिजाइन्स, रचने के बाद दिखेंगे जबरदस्त

संक्षेप:
  • Sawan Special Back Hand Mehndi Design: हरियाली तीज पर मेहंदी लगाना पसंद की जाती है। अगर आपको बैक हेंड के लिए मेहंदी डिजाइन समझ नहीं आती हैं तो यहां देखिए कुछ बेहद खूबसूरत डिजाइन्स-

Sun, 28 July 2024 11:01 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on
हरियाली तीज के लिए सेव कर लें बैक हेंड मेहंदी के ये खूबसूरत डिजाइन्स, रचने के बाद दिखेंगे जबरदस्त

तीज त्योहारों पर मेहंदी जरूर लगाई जाती हैं। सावन के महीने में आने वाली हरियाली तीज पर महिलाएं अपने हाथों को सुंदर मेहंदी डिजाइन से रचाती हैं। त्योहारों के सीजन में महिलाएं सजने-संवरने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं। हरियाली तीज पर भी महिलाएं पूरी तरह श्रृंगार करती हैं और ये मेहंदी के बिना अधूरा होता है। महिलाएं मेहंदी के नए डिजाइंस तलाशती हैं। जो रचने के बाद सबसे सुंदर दिखें। ऐसे में यहां हम कुछ ट्रेंडी बैक हेंड मेहंदी डिजाइंस शेयर कर रहे हैं। ये डिजाइन्स लगने के बाद काफी कमाल लगते हैं। इन डिजाइन को आप रक्षाबंधन पर भी लगवा सकते हैं। ये बैक हेंड मेहंदी डिजाइन काफी ट्रेंडी है। देखिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन की फोटोज-

सिंपल बैक हैंड मेहंदी

लेटेस्ट और ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन लगवाना है तो इस तरह के डिजाइन को लगवा सकते हैं। इस डिजाइन को आप खुद भी लगा सकती हैं। जिन महिलाओ के पास समय की कमी है वह भी इस तरह के डिजाइन को लगा सकती हैं।

डिजाइनर मेहंदी डिजाइन

छोटी-छोटी बूटियों के डिजाइन को भी आप हाथों में लगा सकते हैं। इस डिजाइन में उंगलियों पर थोड़ा हैवी डिजाइन लग है। लड़कियां भी इस तरह के डिजाइन को लगा सकती हैं।

हैवी मेहंदी डिजाइन

थोड़ा ऊपर से मेहंदी लगाना चाहती हैं तो इस तरह के डिजाइन को लगा सकती हैं। ये बैंगल डिजाइन वाला पैटर्न है। रचने के बाद ये काफी अच्छा लगेगा और हर कोई तारीफ भी करेगा।

उंगलियों पर फबते हैं ये डिजाइन

आजकल उंगलियों पर हैवी मेहंदी डिजाइन लगाना पसंद किया जाता है। हाथों के पीछे इस तरह का डिजाइन थोड़ा हटके लुक देता है। हाथों के पीछे इस तरह का मेहंदी डिजाइन काफी अच्छा लगता है।

फूलों का मेहंदी डिजाइन

अगर आपको फूलों का डिजाइन पसंद हैं तो यह डिजाइन आपके लिए है। इस बना डिजाइन बेहद सिंपल है और आसानी से बनाया जा सकता है। फूलों का ये पैटर्न बैक हेंड में काफी अच्छा लगता है। 

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।