महंगी चीजें छोड़िए, केले के छिलके में मिलाएं ये 1 चीज और देखें कमाल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अगर केला खाने के बाद उसका छिलका सीधे कूड़ेदान में फेंक देते हैं, तो अगली बार ऐसा करने से पहले यह आसान घरेलू नुस्खा जरूर जान लें। यह आपकी स्किन पर नेचुरल ग्लो लाने में मदद कर सकता है।

Banana Peel Hack for Skin

केला खाने के बाद उसका छिलका बिना सोचे-समझे कूड़ेदान में फेंक देना लगभग हर किसी की आदत होती है। लेकिन अगर कोई कहे कि यही छिलका आपके स्किन केयर में भी काम आ सकता है, तो शायद आप एक बार जरूर रुकेंगे। इन दिनों त्वचा की देखभाल के लिए घरेलू नुस्खे फिर से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं और उनमें केले के छिलके का नाम भी शामिल है।

यह तरीका त्वचा को मुलायम बनाने और नेचुरल ग्लो देने में मदद कर सकता है। अच्छी बात यह है कि इसके लिए किसी महंगे प्रोडक्ट की जरूरत नहीं पड़ती, घर में मौजूद सिंपल चीजों से कुछ ही मिनटों में यह आसान उपाय तैयार हो जाता है। अगर आप भी बिना ज्यादा खर्च किए घर में मौजूद चीजों से स्किन केयर करना चाहते हैं, तो यह आसान नुस्खा एक बार जरूर जान लीजिए।

इस नुस्खे के लिए क्या चाहिए?

एक केले का ताजा छिलका

एक से दो छोटे चम्मच दही

ऐसे करें इस्तेमाल

  1. सबसे पहले केले के छिलके को दो हिस्सों में काट लें।
  2. अब उसके अंदर वाले हिस्से पर थोड़ा-सा दही लगा दें।
  3. इसके बाद गोल-गोल घुमाते हुए चेहरे पर बहुत हल्के हाथों से मालिश करें।
  4. करीब दो मिनट तक ऐसा करें, फिर इसे पांच से दस मिनट तक लगा रहने दें। आखिर में साफ पानी से चेहरा धो लें।

  • केले का छिलका कैसे मदद कर सकता है? केले के छिलके में कई ऐसे प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा को मुलायम बनाए रखने में मदद करते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि इससे त्वचा पर हल्की चमक भी नजर आती है।
  • दही क्यों मिलाया जाता है? दही त्वचा को मुलायम बनाए रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड डेड स्किन को धीरे-धीरे हटाने में सहायक होता है।
  • कितनी बार करें इस्तेमाल? हफ्ते में दो से तीन बार इस नुस्खे को ट्राई कर सकते हैं। हर दिन इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं होती।

इस नुस्खे से पहले रखें इन बातों का ध्यान

  1. अगर आपकी त्वचा बहुत संवेदनशील है, तो पहले हाथ पर थोड़ा लगाकर पैच टेस्ट कर लें।
  2. इस नुस्खे का इस्तेमाल हमेशा साफ चेहरे पर करें।

  • केले के छिलके को बहुत तेज रगड़ने की बजाय हल्के हाथों से घुमाएं।
  • अगर किसी तरह की जलन या खुजली महसूस हो, तो तुरंत चेहरा धो लें।

क्या यह तुरंत निखार देगा?

यह एक घरेलू स्किन केयर का तरीका है। इससे मिलने वाले नतीजे हर व्यक्ति की त्वचा के अनुसार अलग हो सकते हैं। इसे किसी मेडिकल ट्रीटमेंट का विकल्प नहीं मानना चाहिए।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटीकेले का छिलका और ये 1 चीज! घर बैठे पार्लर जैसा निखार