Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटीBajra Benefits for Skin and How to Apply It the Right Way
देसी नुस्खा: त्वचा के लिए बाजरा के फायदे, कैसे लगाएं चेहरे पर?

देसी नुस्खा: त्वचा के लिए बाजरा के फायदे, कैसे लगाएं चेहरे पर?

संक्षेप:

बाजरा सिर्फ खाने में ही नहीं, बल्कि त्वचा की देखभाल में भी बेहद उपयोगी है। इसमें मौजूद पोषक तत्व त्वचा को अंदर से पोषण देकर उसे मुलायम, चमकदार और जवां बनाए रखने में मदद करते हैं।

Nov 12, 2025 10:09 am ISTShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बाजरा ना केवल सेहत के लिए बल्कि त्वचा के लिए भी वरदान साबित हो सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, अमीनो एसिड्स, जिंक, आयरन और विटामिन B कॉम्प्लेक्स जैसे पोषक तत्व त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं। आयुर्वेद में बाजरे को त्वचा की शुद्धि और प्राकृतिक निखार के लिए प्रभावी माना गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बाजरा त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन सुधारता है, कोलेजन उत्पादन बढ़ाता है और डेड स्किन सेल्स को हटाकर नेचुरल ग्लो देता है। अगर इसे घरेलू फेस पैक या स्क्रब के रूप में लगाया जाए तो त्वचा मुलायम, साफ और हेल्दी बनती है। खास बात है कि यह पूरी तरह प्राकृतिक है और हर तरह की त्वचा पर सुरक्षित रूप से इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आप केमिकल प्रोडक्ट्स की जगह देसी उपाय चाहती हैं तो बाजरे का फेस पैक और स्क्रब आपकी त्वचा को चमकदार और स्वस्थ बनाए रखने का सबसे आसान उपाय है।

त्वचा के लिए बाजरे के फायदे (Benefits of Bajra for Skin)

  • त्वचा की गहराई से सफाई करे: बाजरे के आटे में मौजूद फाइबर और मिनरल्स स्किन को डिटॉक्स कर ब्लैकहेड्स और टैनिंग दूर करते हैं।
  • ग्लोइंग स्किन प्रदान करे: इसमें मौजूद आयरन और जिंक त्वचा की कोशिकाओं को पुनर्जीवित करते हैं जिससे नेचुरल ग्लो आता है।
  • एंटी-एजिंग गुण: बाजरा फ्री रैडिकल्स से लड़कर झुर्रियां और झाइयां कम करता है। यह त्वचा को टाइट और यंग बनाए रखता है।
  • पिंपल्स और दाग-धब्बे कम करे: इसके एंटीबैक्टीरियल गुण स्किन इंफेक्शन, एक्ने और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करते हैं।

ये भी पढ़ें:रवीना टंडन का ब्यूटी सीक्रेट: ऐसे बनाएं हाथों को रेशमी और मुलायम

लगाने का तरीका (How to Apply Bajra on Skin)

  • फेस पैक: एक चम्मच बाजरे का आटा लें, उसमें एक चम्मच दही और आधा चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।
  • स्क्रब: बाजरे के आटे में गुलाबजल मिलाकर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। इससे डेड स्किन और टैनिंग हटेगी।
  • रोजाना केयर: हफ्ते में 1 या 2 बार इस पैक का इस्तेमाल करने से त्वचा को प्राकृतिक चमक और नरमी मिलती है।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta
चार साल से भी ज्यादा समय से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय शुभांगी गुप्ता लाइव हिंदुस्तान की वेब स्टोरीज टीम का हिस्सा हैं। एंटरटेनमेंट, फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े आर्टिकल लिखने में उनकी रुचि है। इनका उद्देश्य अपने लेखन से पाठकों को बांधे रखना है। लाइव हिंदुस्तान टीम के साथ जुड़ने से पहले ये अमर उजाला में काम कर चुकी हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।