7 दिनों का ग्लोइंग स्किन चैलेंज: एक्सपर्ट बोलीं इस तरह लगा लें मसूर की दाल, निखर जाएगा चेहरा!
7 Day Glowing Skin Challenge: ग्लोइंग स्किन के लिए एक बार इस तरह से मसूर दाल की फेसपैक लगाकर ट्राई करें। आयुर्वेदिक कंसल्टेंट बताती हैं कि महज 7 दिनों में आपकी स्किन ज्यादा ब्राइट, ग्लोइंग और सॉफ्ट नजर आएगी।

ग्लोइंग और बेदाग स्किन हर किसी को चाहिए, लेकिन महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने के बाद भी कई बार रिजल्ट नहीं मिलते। ऐसे में आपको आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खे एक बार जरूर ट्राई कर के देखने चाहिए। ये नुस्खे सिर्फ सस्ते ही नहीं होते, बल्कि काफी इफेक्टिव भी होते हैं। ऐसी ही एक पॉपुलर रेमेडी है मसूर दाल फेस पैक। चेहरे के लिए मसूर दाल कितनी फायदेमंद है, ये शायद बताने की भी जरूरत नहीं। हालांकि इसे लोग इस्तेमाल तो करते हैं, लेकिन तरीका सही ना होने की वजह से वो ग्लो चेहरे पर नहीं आ पाता। आयुर्वेदिक कंसल्टेंट इनाया गंभीर ने इसी से जुड़ा एक 7 डे चैलेंज शेयर किया है। अगर आपको भी ब्राइट, ब्यूटीफुल और ग्लोइंग स्किन चाहिए तो मसूर दाल को एक बार इस तरह इस्तेमाल कर के जरूर ट्राई करें।
7 दिनों में ग्लोइंग स्किन के लिए ऐसे इस्तेमाल करें मसूर दाल
अगर आपकी स्किन टैनिंग, धूल मिट्टी या पॉल्यूशन की वजह से डल पड़ गई है, तो महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स की जगह एक बार मसूर दाल को इस तरह से इस्तेमाल कर के देखें। सिर्फ 7 दिनों में ही आपको काफी अच्छे रिजल्ट देखने को मिलेंगे। आपकी स्किन का टेक्चर बेहतर होगा और चेहरा ज्यादा ग्लोइंग और ब्राइट नजर आएगा। आइए स्टेप बाय स्टेप जानते हैं मसूर दाल को यूज कैसे करना है।
स्टेप 1: दाल को भून लें
सबसे पहले आपको दो चम्मच लाल वाली मसूर की दाल लेनी है और उसे देसी घी में भून लेना है। एक कढ़ाही में इसे अच्छी तरह हल्का सुनहरा होने तक भून लें। ध्यान रहे आपको दाल को जलाना नहीं है।
स्टेप 2: दाल को ठंडा होने दें
एक बार देसी घी में दाल को सुनहरा होने तक भून लें, तो फिर उसे ठंडा होने के लिए रख दें। दाल जब ठंडी हो जाएगी, तभी उसे इस्तेमाल में लाएं।
स्टेप 3: कच्चे दूध में मिक्स करें
अब घी में भुनी हुई मसूर की दाल को कच्चे दूध में मिक्स करें। कच्चा दूध स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो डेड स्किन को रिमूव करने में मदद करता है। इसके नियमित इस्तेमाल से स्किन ज्यादा फ्रेश, हाइड्रेटेड और सॉफ्ट नजर आती है।
स्टेप 4: एक स्मूद सा पेस्ट तैयार करें
अब कच्चे दूध के साथ दाल को मिक्सर में पीस लें और एक स्मूद सा पेस्ट तैयार कर लें। आपकी मसूर दाल फेस पैक बनकर तैयार है।
कब और कैसे इस्तेमाल करें ये फेसपैक?
इनाया गंभीर बताती हैं कि ये फेसपैक आपको रोजाना सोने से पहले इस्तेमाल करनी है। इसके लिए पहले अपने फेस को अच्छी तरह क्लीन कर लें, फिर इसे पूरा चेहरे पर अप्लाई कर लें। इस फेसपैक को लगभग 15 मिनट के लिए चेहरे पर यूं ही लगा रहने दें, फिर हल्के हाथों से मसाज करते हुए अपना चेहरा धो लें।
7 दिनों में क्या क्या फायदे दिखेंगे?
एक्सपर्ट बताती हैं कि ये फेसपैक अगर आप 7 दिनों तक लगातार इस्तेमाल करते हैं, तो आपका चेहरा कमल के फूल की तरह सॉफ्ट हो जाएगा। इतना ही नहीं वो पहले से काफी ब्राइट और ग्लोइंग हो जाएगा। आपकी स्किन का टेक्चर भी इंप्रूव होने लगेगा। ओपन पोर्स या दाग-धब्बों की समस्या है, तो वो भी हल्की होना शुरू हो जाएगी।
नोट: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेंट पर आधारित है। लाइव हिन्दुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है।
(Images Credit- Pinterest)
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन


