₹5000 का केराटिन फ्री में! दही में 3 चीजें मिलाकर बनाएं ये हेयर मास्क, घने-सिल्की हो जाएंगे बाल!
Hair Care Home Remedy: आपको भी हेयरफॉल हो रहा है या बालों की शाइन गायब हो गई है, तो महंगे ट्रीटमेंट की जगह एक बार ये होम रेमेडी ट्राई कीजिए। इसके रिजल्ट आपको हैरान कर देंगे।

आजकल बालों से जुड़ी प्रॉब्लम्स काफी कॉमन हो गई हैं। खासतौर से हेयरफॉल और रूखे-बेजान बालों से तो लगभग सभी परेशान हैं। अब मार्केट में मिलने वाले महंगे प्रोडक्ट्स कितने इफेक्टिव हैं ये तो आपने देख ही लिया होगा। इनके केमिकल्स फायदे की जगह उल्टा बालों को ज्यादा डैमेज कर देते हैं। खैर, अब आपको अपने पैसे वेस्ट करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि प्रोटीन हेयर मास्क आप घर पर खुद बना सकती हैं। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ शोभना ने एक सिंपल सा हेयर मास्क बताया है, जो हेयरफॉल कंट्रोल के अलावा आपके बालों को सिल्की और शाइनी बनाने में भी काफी इफेक्टिव साबित होगा। इसके लिए ज्यादातर चीजें आपके घर में ही मिल जाएंगी और बनान भी बेहद आसान है। चलिए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं।
प्रोटीन हेयर मास्क बनाने का तरीका
प्रोटीन हेयर मास्क बनाने के लिए आपको कुछ नेचुरल चीजों की जरूरत होगी, जो आमतौर पर आपकी रसोई में ही मिल जाएंगी। सबसे पहले एक कटोरी में लगभग 4 चम्मच दही लें, फिर इसमें 1 अंडा फोड़कर डालें। साथ में 2-3 चम्मच नारियल का तेल एड करें और साथ ही एक चम्मच शहद भी मिलाएं। सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें, आपका प्रोटीन हेयर मास्क बनकर तैयार हो जाएगा।
अंडा, दही, शहद और नारियल तेल क्यों है फायदेमंद
डॉ शोभना बताती हैं कि इस हेयर मास्क में डाली गई सभी चीजें आपके बालों के लिए काफी फायदेमंद हैं। इसमें दही है जो बालों को डीप मॉइश्चराइज करती है और उन्हें नेचुरली सॉफ्ट और शाइनी बनाने में मदद करती है। इसके अलावा अंडे में प्रोटीन होता है, जो बालों को नेचुरली स्ट्रेंथ देता है, जिससे हेयरफॉल भी कम होता है। नारियल का तेल बालों को नेचुरली सॉफ्ट और फ्रिज-फ्री रखने में मदद करता है, वहीं शहद एक नेचुरल ह्यूमेक्टेंट है जो बालों में मॉइश्चर को लॉक रखने का काम करता है।
कब और कैसे इस्तेमाल करना है
इस प्रोटीन हेयर मास्क को हमेशा साफ बालों में अप्लाई करें, तभी पूरा फायदा होगा। आपको इसे बालों में लगभग 40 मिनट के लिए लगाकर रखना है, इसके बाद किसी माइल्ड शैंपू से वॉश कर लेना है। डॉ शोभना कहती हैं कि इस हेयर मास्क को हफ्ते में दो बार लगाना शुरू करें, आपको दूसरी कोई भी चीज लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
अंडे की जगह क्या इस्तेमाल कर सकते हैं?
बहुत से लोगों का सवाल होता है कि अगर हम अंडा यूज ना करना चाहते हों तो उसकी जगह क्या लगा सकते हैं। देखिए अंडे जैसा प्रोटीन सोर्स ढूंढना मुश्किल है, हालांकि इसकी जगह आप केले का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। केला बालों को सॉफ्ट बनाता है और हेयरफॉल कंट्रोल करने में भी मदद करता है। बाकी सभी चीजें वहीं रखें, काफी इफेक्टिव हेयर मास्क बनकर तैयार होगा।
(Credit- Pinterest, Instagram)
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


