बाल जल्दी लंबे करने हैं? आयुर्वेदिक डॉक्टर का बताया ये तेल बनाकर रख लें, 15 दिनों में दिखेगा फर्क!
DIY Hair Growth Oil: अगर आपको भी लंबे-घने बाल चाहिए लेकिन कोई हेयर केयर प्रोडक्ट खास वर्क नहीं कर रहा, तो डॉ शोभना का बताया हुआ ये ऑयल जरूर बनाकर रख लें। सिर्फ 15 दिनों में ही आपको साफ अंतर नजर आएगा।

लंबे-घने बाल सभी को पसंद होते हैं, लेकिन आजकल तो तमाम हेयर केयर प्रोडक्ट्स यूज करने के बाद भी ज्यादातर लोगों के बालों की हालत खराब रहती है। हेयर फॉल, बालों की ग्रोथ रुक जाना या असमय सफेद हो जाना; ये बहुत ही कॉमन प्रॉब्लम्स हैं। ऐसे में ये होममेड तेल आपको जरूर बनाकर रख लेना चाहिए। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ शोभना ने इसे बनाने का तरीका शेयर किया है। डॉक्टर बताती हैं कि इस तेल को लगाने के बाद हेयर ग्रोथ इतनी तेजी से होती है कि 15 दिनों में ही अच्छे रिजल्ट देखने को मिल सकते हैं। दरअसल इस तेल में ऐसी चीजें मौजूद हैं, जो आपके बालों के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। इनसे बाल तेजी से लंबे भी होते हैं और बाकी की कई प्रॉब्लम्स भी दूर होने में मदद मिलती है।
तेजी से बाल लंबे करने हैं तो ये हेयर ऑयल लगाएं
अगर आपको भी तेजी से अपने बाल लंबे करने हैं तो ये हेयर ऑयल आप महीने में एक बार बनाकर रख सकते हैं। इसके लिए सारी चीजें आपकी रसोई में ही मौजूद हैं। जैसे- मेथी दाना (दो चम्मच), 1 प्याज (मीडियम साइज), अदरक का एक टुकड़ा, लौंग (8-10), ताजा करी पत्ता (8-10), रोजमेरी (2 चम्मच) और नारियल का तेल (200 मिली)। आइए अब जाना लेते हैं कि इस हेयर ऑयल को बनाना कैसे है।
नारियल तेल में पकाकर इस तरह बनाएं हेयर ऑयल
इस हेयर ग्रोथ ऑयल को बनाने के लिए सबसे पहले प्याज को मोटे मोटे टुकड़ों में काट लें। ध्यान रहे बालों के लिए लाल रंग की प्याज ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है, क्योंकि इसमें ज्यादा सल्फर होता है। अब एक अदरक का टुकड़ा लें और उसे किसी चीज से हल्का सा कूट लें। एक बाउल में प्याज, अदरक का टुकड़ा, मेथी दाना, लौंग, ताजा करी पत्ता और रोजमेरी को मिक्स कर लें।
इसके बाद गैस पर एक मोटे तले की लोहे की कढ़ाही चढ़ाएं। इसमें नारियल का तेल डालें और साथ ही ये सारी सामग्री भी। अब आपको लो फ्लेम पर इन सभी चीजों को तक तक पकाना है, जब तक तेल का रंग थोड़ा ब्राउन ना होने लगे। ध्यान रहे आपको तेल को जलाना नहीं है। अब गैस बंद करें और तेल को ठंडा होने पर छान लें। इसे किसी कांच की शीशी में भरकर रख लें।
कब और कैसे इस्तेमाल करना है?
डॉ शोभना सलाह देती हैं कि ये हेयर ऑयल आप हफ्ते में 3 बार इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बालों की जड़ों में अच्छी तरह अप्लाई करें और हल्की सी मसाज भी करें। आप चाहें तो इसे रातभर लगाकर छोड़ सकते हैं, फिर अगले दिन शैंपू कर लें। वरना शैंपू लगाने से 1 घंटा पहले भी ऑयल बालों में लगाया जा सकता है।
क्या-क्या होंगे इस हेयर ऑयल के फायदे?
डॉ शोभना बताती हैं कि इस हेयर ऑयल को इस्तेमाल करने से बालों की ग्रोथ इतनी तेजी से होती है कि मुझे हर महीने हेयर कट करवाना पड़ता हैं अगर आप भी लंबे बाल चाहते हैं तो इसे महीने में एक बार बनाकर रख सकते हैं। इससे आपकी नई हेयर ग्रोथ होगी, बालों की जड़े मजबूत होंगी और हेयर फॉल भी कम होगा। सिर्फ 15 दिनों के इस्तेमाल से आपको विजिबल रिजल्ट देखने को मिलेंगे।
नोट: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेंट पर आधारित है। लाइव हिन्दुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


