14 दिनों में चाहिए ग्लोइंग स्किन? एक शीशी में बनाकर रख लें ये नाइट सिरम, झाइयों की भी होगी छुट्टी!

Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share

अगर आपके फेस पर डार्क स्पॉट हैं, ग्लो गायब हो गया है या टैनिंग की वजह से स्किनटोन डल होती जा रही है, तो मुलेठी का ये नाइट सिरम आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। आयुर्वेदिक डॉक्टर शोभना ने इसकी रेसिपी शेयर की है।

14 दिनों में चाहिए ग्लोइंग स्किन? एक शीशी में बनाकर रख लें ये नाइट सिरम, झाइयों की भी होगी छुट्टी!

ग्लोइंग स्किन के लिए हम क्या कुछ नहीं करते। कभी ब्यूटी इन्फ्लूएंसर्स के बताए हुए महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स खरीद लेते हैं, तो कभी कोई भी रैंडम नुस्खा ट्राई कर लेते हैं। लेकिन रिजल्ट खास कुछ मिलते नहीं, ये बात आप भी जानते हैं। खासतौर से अगर स्किन पर पिगमेंटेशन है, तब तो ज्यादातर चीजों का कोई खास असर स्किन पर नहीं दिखता। अगर आपके फेस पर डार्क स्पॉट हैं, ग्लो गायब हो गया है या टैनिंग की वजह से स्किनटोन डल होती जा रही है, तो मुलेठी का ये नाइट सिरम आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। आयुर्वेदिक डॉक्टर शोभना ने इसकी सिंपल सी रेसिपी शेयर की है, जिसका रिजल्ट आपको महज चौदह दिनों में ही दिखना शुरू हो जाएगा। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका।

ग्लोइंग और बेदाग स्किन के लिए बनाएं ये नाइट सिरम

अगर आपको ग्लोइंग और बेदाग स्किन चाहिए वो भी बिना महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स यूज किए, तो ये बिल्कुल पॉसिबल है। आपको बस एक नाइट सिरम तैयार करना है, तो काफी सस्ते में बन जाएगा। इसके लिए आपको मुलेठी, गुलाब जल, ग्लिसरीन, एलोवेरा जेल और विटामिन ई कैप्सूल की जरूरत होगी। ये सब आपको आसानी से ऑनलाइन या ऑफलाइन भी मिल जाएगा। तो चलिए फटाफट जानते हैं इसे बनाना कैसे है।

ग्लोइंग स्किन के लिए ऐसे बनाएं मुलेठी का नाइट सिरम

नाइट सिरम बनाने के लिए सबसे पहले एक कांच की छोटी सी शीशी लें। इसमें एक मुलेठी की स्टिक डालें। अब इसमें 6-7 चम्मच शुद्ध गुलाब जल एड करें, साथ में एक चम्मच ग्लिसरीन भी मिलाएं। इसके बाद दो चम्मच एलोवेरा जेल और विटामिन ई की कैप्सूल काट कर इसमें मिक्स करें। सभी चीजें आपस में अच्छी तरह मिलाएं। आपका मुलेठी नाइट सिरम बनकर तैयार है।

कितने दिनों तक स्टोर कर सकते हैं?

इस नाइट सिरम को एक बनाकर रख लेंगे तो आराम से एक हफ्ते तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे आप फ्रिज में भी स्टोर कर सकते हैं, ये फ्रेश रहेगा।

कब और कैसे लगाना है ये मुलेठी नाइट सिरम?

ये मुलेठी सिरम आपको रोज रात में सोने से पहले अप्लाई करना है। इसके लिए पहले फेसवॉश की मदद से चेहरा क्लीन कर लें। अब थोड़ा सा सिरम लें और पूरे फेस पर अप्लाई कर लें। आप मुलेठी स्टिक की मदद से भी सिरम को फेस पर लगा सकती हैं। इसे रात भर लगा रहने दें, फिर सुबह फेसवॉश कर के अपना नॉर्मल स्किन केयर फॉलो करें।

मुलेठी नाइट सिरम के फायदे

डॉ शोभना बताती हैं कि मुलेठी में ग्लैब्रिडिन नामक तत्व मौजूद होता है, जो स्किन को ब्राइट बनाने में मदद करता है। अगर आप ये सिरम लगातार चौदह दिनों तक अप्लाई करते हैं तो पिगमेंटेशन में काफी असर देखने को मिलता है। इसके अलावा ये सिरम स्किन को हाइड्रेटेड, ग्लोइंग और बेदाग बनाने में मदद करता है। अगर आपकी स्किन डल हो गई है, तो ये सिरम कुछ ही दिनों में उसमें जान डाल देगा।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।